People Affected by Floods in Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ जबरदस्त तबाही मचा रही है। बाढ़ से 25 जिलों के 4,100 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। 26 अगस्त से अब तक पंजाब में कम से कम 56 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के आंकड़ों का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने दी।
आपदा से अनुमानित 4.1 करोड़ लोग प्रभावित People Affected by Floods in Pakistan
पीडीएमए के महानिदेशक इरफान अली काठिया (Irfan Ali Kathia) ने संवाददाताओं को बताया कि इस आपदा से अनुमानित 4.1 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बड़े पैमाने पर विस्थापन से निपटने के लिए अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में 425 राहत शिविर और टेंट सिटी स्थापित किए हैं, जहां अस्थायी आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रमुख पाकिस्तानी दैनिक ‘डॉन’ ने Irfan Ali Kathia के हवाले से बताया कि 500 से ज्यादा चिकित्सा शिविर चालू हैं, जहां चोट, संक्रमण और जलजनित बीमारियों से पीड़ित लगभग 1,75,000 मरीजों का इलाज किया गया है।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके People Affected by Floods in Pakistan
बचाव दल अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके हैं। पीडीएमए के महानिदेशक Irfan Ali Kathia ने बताया है कि पंजाब के कृषि क्षेत्र में आजीविका की सुरक्षा के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा मवेशियों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। इससे पहले, पीडीएमए ने कहा था कि पंजाब में जारी बाढ़ से 42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रावी, सतलुज और चिनाब नदियों के किनारे बसे 4,100 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं।
व्यापक कार्य योजना तैयार People Affected by Floods in Pakistan
मुल्तान के उपायुक्त Waseem Hameed Sindhu ने कहा कि जिला प्रशासन ने हेड त्रिमू से आने वाले संभावित उफान से निपटने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है। चिनाब नदी पर हेड मुहम्मदवाला और शेरशाह बाढ़ बांध में जलस्तर कम होने लगा है, जिससे सुरक्षात्मक बांधों पर दबाव कम हुआ है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नए प्रवाह से नदी का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, 26 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने देशभर में 900 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 1,000 से ज्यादा घायल हुए हैं।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल

