Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव-विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का क्रॉस वोटिंग से इनकार, खड़गे बोले- जीत तय

Lok Adalat

Sudarshan Reddy Denies Cross Voting: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच ‘इंडिया गठबंधन’ के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudarshan Reddy) ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने क्रॉस वोटिंग की अटकलों को खारिज किया। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार B. Sudarshan Reddy ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने B. Sudarshan Reddy की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी दल लोकतंत्र की भावना के साथ एकजुट हो रहे हैं ताकि B. Sudarshan Reddy की जीत सुनिश्चित हो। यही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान करें Sudarshan Reddy Denies Cross Voting

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह चुनाव हम पर क्यों थोपा गया है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि निवर्तमान उपराष्ट्रपति भाजपा की लाइन का पालन नहीं कर रहे थे बल्कि वे संविधान का पालन कर रहे थे। ये चुनाव एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच नहीं हैं, बल्कि ये चुनाव उन लोगों के लिए हैं जो संविधान में यकीन रखते हैं। मैं सभी दलों से अपील करूंगी कि वे B. Sudarshan Reddy के पक्ष में मतदान करें।

एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की जीत होगी Sudarshan Reddy Denies Cross Voting

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने B. Sudarshan Reddy की निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जस्टिस B. Sudarshan Reddy राष्ट्र के उम्मीदवार हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि राष्ट्र की जीत होगी। वहीं, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हम वोट डालने जा रहे हैं। यह निश्चित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की जीत होगी।

विपक्ष सिर्फ अपनी हताशा ही निकालेगा Sudarshan Reddy Denies Cross Voting

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए की जीत निश्चित है और सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति बनेंगे। रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि जीत निश्चित है और विपक्ष सिर्फ अपनी हताशा ही निकालेगा। हमारे उम्मीदवार की जीत काफी बड़े अंतर से होगी।

Also Read: Cyber Crime UP गाजियाबाद में 5जी सिम अपग्रेड के बहाने साइबर ठगी, महिला के खातों से 18.48 लाख रुपये उड़ाए

Also Read: Birth Anniversary of Dr. Bhupen Hazarika: आधुनिक असम की सांस्कृतिक पहचान गढ़ने में भूपेन हजारिका का बड़ा हाथ: पीएम मोदी

Also Read: Birth Anniversary of Dr. Bhupen Hazarika: आधुनिक असम की सांस्कृतिक पहचान गढ़ने में भूपेन हजारिका का बड़ा हाथ: पीएम मोदी

Also Read: Tributes to Bhupen Hazarika Birth Anniversary: भूपेन हजारिका की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp