नई दिल्ली: IPU Para-Medical Programme गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में पारा-मेडिकल प्रोग्राम (कोड 124) में दाखिले के लिए स्पेशल राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग 17 सितंबर को होगी। इसमें प्राथमिकता क्रम पहले नेशनल लेवल टेस्ट्स, फिर यूनिवर्सिटी की परीक्षा और अंत में सीयूईटी को दी जाएगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन कुलसचिव के पक्ष में 96,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसमें केवल नॉट एडमिटेड उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in तथा www.ipu.admissions.nic.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

