नई दिल्ली। AAP attacks BJP आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में लगातार मिल रही बम की धमकियों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को दिल्ली के दो स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ‘आप’ ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भाजपा पूरी तरह से विफल रही है।
AAP attacks BJP शनिवार को दिल्ली के नजफगढ़ और महरौली स्थित स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन तुरंत हरकत में आए और तलाशी अभियान चलाया गया। इस घटना से स्कूलों में और अभिभावकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
केजरीवाल ने एक्स पर किया हमला AAP attacks BJP
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम से धमकी मिल रही है। हर तरफ अफरा-तफरी हो जाती है, स्कूलों की छुट्टी होती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है… लेकिन एक साल से न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई। चार इंजन वाली भाजपा सरकार राजधानी की सुरक्षा तक नहीं संभाल पा रही। माता-पिता रोज़ डर में जी रहे हैं। आखिर ये सब कब खत्म होगा?”
AAP attacks BJP ‘आप’ के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी एक पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मिली है। इससे पहले हाई कोर्ट को भी ऐसी धमकी मिली थी। दिल्ली में लगातार ऐसी धमकियां आ रही हैं, लोगों में ख़ौफ़ फ़ैल रहा है। लेकिन भाजपा की दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है। इन धमकियों के पीछे कौन है, आजतक यह पता भी नहीं लग पाया है। दिल्ली की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह आख़िर कब जागेंगे?”
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here