Nitish Kumar Should be Dismissed: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मांग की है कि अगर उनके आरोपों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय सफाई नहीं देते हैं तो उनको सरकार से बर्खास्त करें।
Prashant Kishore ने कहा कि नीतीश कुमार ने आरोप पर सफाई नहीं देने पर तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन छोड़ने की बात कही थी तो वो बात अशोक, सम्राट और मंगल पर भी लागू होती है। Prashant Kishore ने शुक्रवार को भाजपा नेता सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल व संजय जायसवाल और जेडीयू नेता अशोक चौधरी पर कई तरह के आरोप लगाए थे।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
बिल्कुल ईमानदार व्यक्ति Nitish Kumar Should be Dismissed
Prashant Kishore ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा- “नीतीश व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल ईमानदार व्यक्ति हैं और चूंकि वो शारीरिक और मानिसक तौर पर थक गए हैं, तो अगल-बगल का जितना मंत्री-अफसर है, वो लूट रहा है। हमने कल उनका दस्तावेज जारी किया है।
तो अब उन मंत्रियों की जिम्मेवारी है कि अपनी सफाई दें। लेकिन अगर वो सफाई नहीं देते हैं तो नीतीश की जिम्मेवारी है कि वो उनको बर्खास्त करें। यही नीतीश कुमार हैं, जो तेजस्वी यादव पर आरोप लगा था तो कहा था कि आरोप पर सफाई दो, नहीं तो तुम्हारा गठबंधन छोड़ देंगे। अगर ये बात तेजस्वी यादव पर लागू होती है तो अशोक चौधरी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को भी सफाई देनी चाहिए।”
डी लिट करने का आरोप लगाया Nitish Kumar Should be Dismissed
Prashant Kishore ने सम्राट चौधरी पर हत्या के केस में कम उम्र का हवाला देकर जेल से निकलने और बिना मैट्रिक पास किए डी लिट करने का आरोप लगाया था। Prashant Kishore ने मंगल पांडेय पर यह आरोप लगाया था कि जब उन्होंने कोरोना काल में दिल्ली में घर खरीदने के लिए अपने पिता के जरिए 25 लाख का कर्ज दिलीप जायसवाल से लिया था, तब उनकी पत्नी के बैंक खाते में 2.12 करोड़ रुपए जमा थे।
Prashant Kishore ने अशोक चौधरी पर दो साल में 200 करोड़ से ऊपर की बेनामी संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया था और कहा था कि बेटी शांभवी चौधरी की सगाई से शादी के बीच में उन्होंने पटना में 38 करोड़ की 5 जमीन खरीदी। Prashant Kishore ने दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल पर भी अलग-अलग आरोप लगाए थे।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

