25 सितंबर को Deendayal Lado Laxmi Yojana App की होगी लॉंचिंग, महिलाओं के लिए लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

CM Naib Saini,Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana, Haryana Tirth Yatra Scheme, Ayodhya special train Haryana, Ambala to Ayodhya train, free pilgrimage scheme Haryana, Nayab Singh Saini, Ayodhya Ram Mandir darshan, Kurukshetra railway station news, Haryana government scheme, Kaithal news, तीर्थयात्रा योजना हरियाणा, अयोध्या यात्रा ट्रेन, राम मंदिर दर्शन योजना, हरियाणा सरकारी योजना, कैथल समाचार, digital samaj,
फतेहाबाद। Deendayal Lado Laxmi Yojana App हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 25 सितंबर को प्रदेश भर में लाडो लक्ष्मी एप के शुभारंभ और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर व अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने की समीक्षा को लेकर सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एसईडब्ल्यूए) विभाग तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने संयुक्त रूप से रविवार को प्रदेश भर के जिला उपायुक्तों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के एप का शुभारंभ Deendayal Lado Laxmi Yojana App

Deendayal Lado Laxmi Yojana App
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के एप का शुभारंभ करेंगे। इस दिन प्रदेश भर के 18 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रथम फेज में परिवार पहचार पत्र में जिन परिवारों की आय एक लाख रुपये हैं, उनको शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा। कार्यक्रम में लोगों के पंजीकरण को लेकर भी अलग-अलग से हेल्प डेस्क लगाए जाए ताकि मौके पर ही उनके संबंधित दस्तावेज बनवाते हुए उन्हें योजना में पंजीकरण करवाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 सितंबर को जिला, उपमंडल स्तर के साथ ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सेवा विभाग के महानिदेशक प्रशांत पंवार तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. मुनीष बंसल ने अपने-अपने विभाग द्वारा किए गई तैयारियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
Deendayal Lado Laxmi Yojana App
Deendayal Lado Laxmi Yojana App वीसी उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि 25 सितंबर को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय नागरिक अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार होंगे। इसके साथ ही उपमंडल स्तर व खंड स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे जिसमें फतेहाबाद में पूर्व विधायक दुड़ाराम, टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली व रतिया में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Deendayal Lado Laxmi Yojana App उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिला से दस हजार लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते अपनी तैयारियों को पूर्ण करें और कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पात्र नागरिकों की भागीदारी और उनको पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, क्रिड विभाग से सुरेश कुमार सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो:01 फतेहाबाद। अतिरिक्त मुख्य सचिव की वीसी में मौजूद अधिकारीगण।

Read Also: Kulasekharapattinam Launch Complex: कुलशेखरपट्टिनम प्रक्षेपण परिसर दिसंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद: इसरो प्रमुख

Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या

Also read:Controlling Britain Borders: ट्रम्प ने स्टारमर को ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करने हेतु सेना का इस्तेमाल करने का दिया सुझाव

Also read:Religious Fundamentalism: ‘बांग्लादेश को धार्मिक कट्टरवाद की गर्त में धकेल रहे मुहम्मद यूनुस’, अवामी लीग ने लगाए गंभीर आरोप

Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp