हिसार Fraud MNREGA Works हिसार जिला नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी जालब में चल रहे मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इन्चार्ज सुनैना के नेतृत्व में टीम ने गांव में तालाब खुदाई और खेत रास्ते निर्माण के कार्यों का औचक निरीक्षण किया, जहां मौके पर भारी अनियमितताएं उजागर हुईं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मनरेगा पोर्टल पर तालाब खुदाई में 85 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई थी, जबकि मौके पर 83 मजदूर काम करते पाए गए। इतना ही नहीं, पूनम रानी नामक महिला मजदूर की जगह मेट सुमन का फोटो पोर्टल पर अपलोड कर हाजिरी दिखाई गई, वहीं एक अन्य मजदूर सोनू मौके से गैरहाजिर मिला।
सीएम फ्लाइंग टीम गांव के एक खेत रास्ते पर पहुँची Fraud MNREGA Works
इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम गांव के एक खेत रास्ते पर पहुँची, जहां मास्टर रोल नंबर 2678 और 2679 के अंतर्गत 17 मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज दिखाई गई। लेकिन वास्तविकता में न तो कोई मजदूर मिला और न ही कोई कार्य हुआ पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि तालाब खुदाई करने वाले ही 15 मजदूरों को कागजों में खेत रास्ते के काम पर भी दिखाया गया है, जो एक गंभीर गड़बड़ी है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया Fraud MNREGA Works
इस पूरे निरीक्षण के दौरान टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग के उपमंडल अभियंता सौरव चौहान, एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय, मनरेगा एबीपीओ नरेंद्र कुमार तथा गांव के सरपंच युद्धवीर भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खेड़ी जालब में फर्जी तरीके से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी आधार पर यह औचक निरीक्षण किया गया।
एबीपीओ नरेंद्र कुमार ने माना कि कार्य में भारी लापरवाही हुई Fraud MNREGA Works
जांच के बाद मनरेगा एबीपीओ नरेंद्र कुमार ने माना कि कार्य में भारी लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी तथा मनरेगा एक्ट के तहत जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सबको रोजगार देने के लिए जनहितकारी योजना चला रही है और मनरेगा के तहत कार्य दिया जा रहा है। अगर कहीं पर कोई फर्जीवाड़ा करके राजस्व की हानि करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण की खबर फैलते ही गांव में मजदूरों और संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सीएम फ्लाइंग टीम से शिकायत की कि फर्जी हाजिरी दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेजी जाएगी।
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat

