RSS completes 100 years: नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे…’, आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर कंगना रनौत ने दी बधाई

NDPS Act Cases Himachal

RSS completes 100 years: हिमाचल प्रदेश में मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ अपने राजनीतिक करियर पर भी बराबर ध्यान दे रही हैं। कंगना ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर संगठन को शुभकानाएं दी हैं। जीएसटी कम होने के बाद एक्ट्रेस को हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र में बजट उत्सव सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था।

कंगना रनौत ने वीडियो पोस्ट किया RSS completes 100 years

Kangana Ranaut ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Prime Minister Narendra Modi केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे…भारतीय संस्कृति, सामाजिक समानता के पक्षधर और मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना RSS completes 100 years

1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ की पहली शाखा नागपुर शहर में हुई थी। केशव बलिराम हेडगेवार बचपन से ही क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे और जब देश ब्रिटिश सरकार के आधीन था तो हिंदूओं पर होते अत्याचार और सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री Kangana Ranaut को बतौर लीड फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। एक्ट्रेस की फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था।

‘तनु वेड्स मनु 3’ और ‘क्वीन 2’ फिल्म का इंतजार RSS completes 100 years

दर्शक एक्ट्रेस की ‘तनु वेड्स मनु 3’ और ‘क्वीन 2’ फिल्म आने का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी शूटिंग कंगना जल्द शुरू करेंगी। इन दोनों ही फिल्मों का ओरिजिनल पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था, इसलिए फिल्म का सीक्वल लाया जा रहा है। ये दोनों ही फिल्में फैंस को साल 2026 में देखने को मिलेंगी। फिल्म ‘क्वीन 2’ को निर्देशक विकास बहल डायरेक्ट करने वाले हैं।

Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा

Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp