हिसार Toll Plaza हिसार संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा की नई रेट लिस्ट का कुछ हद तक स्वागत किया है। समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि हिसार के आस-पास के क्षेत्र में टोल के नाम पर जनता के साथ खुली लूट की जा रही है। हिसार के चारों ओर टोल प्लाजा है जिसमें दो टोल नियमों के खिलाफ जनता से राशि वसूल रहे हैं। नियमों के अनुसार दो टोल प्लॉजा के बीच की दूरी 60 कि.मी. से अधिक होनी चाहिए लेकिन लेकिन रामायण टोल प्लाजा और लांधड़ी टोल प्लाज और चौधरीवास एवं सरसौद टोल प्लाजा इस नियम पर खरे नहीं उतरते। इन टोल प्लाजा में से दो टोल प्लाजा में जनता से अवैध रूप से वसूली की जा रही है और इनमें से दो टोल प्लाज बंद होने चाहिएं।
हिसार संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा पर उठाए सवाल, हिसार के आसपास नियमों के खिलाफ चल रहे दो टोल प्लॉजा : हिसार संघर्ष समिति Toll Plaza

Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने बताया कि हिसार संघर्ष समिति इस संबंध में कई बार आवाज उठा चुकी है और इसके लिए सडक़ मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, टोल प्लाजा के उच्चाधिकारियों व एनएचएआई के जिला प्रबंधक व जिला उपायुक्त को पत्र सौंपकर दो टोल को बंद करने की मांग उठा चुके हैं लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा लगातार इसकी अनदेखी की जा रही है और लोगों वे राशि वसूलने की प्रक्रिया जारी है।
60 कि.मी. के बीच की दूरी में नहीं हो सकते दो टोल प्लॉजा, शहर के पास रामायण से लांधड़ी व चौधरीवास से सरसौद टोल प्लाजा की दूरी 60 कि.मी. से कम : जितेंद्र श्योराण Toll Plaza

श्योराण ने कहा कि टोल में 5 से 25 रुपये की छूट दिखाकर लोगों को लॉलीपोप थमाने का काम किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर पहले ही अधिक रेट वसूले जा रहे थे अब इनकी कीमत कम करने की बात करके फिर से ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो वही बात हो गई कि ‘गंगाधर ही शक्तिमान है और शक्तिमान ही गंगाधर है।’ टोल प्लाजा की राशि वसूलने की एक समय सीमा होती है। इन टोल प्लाजा पर यह भी नहीं दर्शाया गया है कि यह टोल प्लाजा कब शुरू हुआ है, रोड की कितनी लागत आई है और कब तक टोल के रूप में अपनी राशि वसूल कर सकता है जिससे साबित होता है कि मनमाने ढंग से टोल की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शहर व आसपास के लोगों को जागरुक होने की जरूरत है और इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने सरकार व प्रशासन से भी मांग की कि इस बारे संज्ञान लेकर नियमों के खिलाफ चल रहे दो टोल प्लाजा को बंद करके लोगों से की जा रही अवैध वसूली को बंद करवाने का काम करे।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

