Vibrant Gujarat 2025 वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में नवाचार, निवेश और आत्मनिर्भर भारत की झलक

Reconstruction of Somnath Mandir

गांधीनगर, Vibrant Gujarat 2025 गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मेहसाणा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के उद्घाटन समारोह से पूर्व वीजीआरसी के अंतर्गत आयोजित ट्रेड शो और एग्जीबिशन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल और उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य महानुभावों ने वीजीआरसी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों, नवाचारों और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अश्विनी वैष्णव ने किया उद्घाटन Vibrant Gujarat 2025

यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और टिकाऊ आर्थिक विकास के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नवोन्मेषकों, उद्यमियों, निवेशकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), स्टार्टअप्स, विदेशी खरीदारों, कई बड़ी कंपनियों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और वैश्विक भागीदारों को एक साथ लाने का प्रयास है।उल्लेखनीय है कि लगभग 18 हजार वर्ग मीटर के विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र में ट्रेड शो का भी आयोजन किया गया है, जिसमें कृषि और खाद्य प्रसंस्करण तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े 400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं।

18 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विशाल ट्रेड शो का आयोजन Vibrant Gujarat 2025

इसके अलावा, टोरेन्ट, वेलस्पन, एनएचपीसी, एनटीपीसी, कोसोल, सुजलॉन, अवाडा, निरमा, आईएनओएक्स, अदाणी, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड और ओएनजीसी जैसी अग्रणी कॉर्पोरेट कंपनियां भी शामिल हैं।प्रदर्शनी के एक हिस्से के रूप में, दूधसागर डेयरी, ओएनजीसी, वेस्टर्न रेलवे और मकेन फूड्स जैसे संस्थानों के साथ वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वीडीपी) का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य उद्योग संबंधों को मजबूत बनाने के साथ ही स्थानीय उद्योगों के विकास को बढ़ावा देना है।वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ की थीम के साथ स्थानीय उद्यमशीलता, ग्रामीण स्तर पर नवाचार और सामुदायिक विकास की शक्ति का जश्न मनाएगी। यह आयोजन क्षेत्री सशक्तिकरण, वैश्विक सहयोग और टिकाऊ प्रगति को एक नई ऊर्जा देगा, जिससे ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के प्रयास को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Read Also: Karva Chauth 2025 Ritual: जानें करवा चौथ 2025 की तिथि, चंद्रोदय का समय, मुहूर्त और अनुष्ठान

Read Also: Karva Chauth 2025 करवा चौथ पूजन मुहूर्त सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी: ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp