चंपावत: Road Safety in Champawat परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 28 और 29 नवंबर को चम्पावत में एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने की घोषणा की है। जिला परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मनोज बगोरिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती लापरवाही को रोकना, गलत दिशा और गलत लेन में वाहन चलाने पर नियंत्रण करना तथा आम जनता को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।
इस अभियान के तहत विशेष रूप से गलत दिशा/गलत लेन में वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, स्कूल क्षेत्रों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर लापरवाह ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग तथा राइडर-पिलियन दोनों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।एआरटीओ बगोरिया ने चेतावनी दी कि पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में गलत दिशा या गलत लेन में वाहन चलाना हेड-ऑन कोलिजन जैसी गंभीर दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।अभियान के दौरान मौके पर ही ई-चालान किए जाएंगे। नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा और यदि उल्लंघन दोहराया जाता है, तो वाहन सीज़ करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
इसके अतिरिक्त, स्कूल समय के दौरान अभिभावकों को भी यातायात नियमों का पालन करने और बच्चों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।एआरटीओ ने जनसामान्य से अपील की है कि वे हमेशा सुरक्षित ड्राइविंग नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, गति सीमा का सम्मान करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।इस अभियान के माध्यम से परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा में सुधार लाने और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने का प्रयास कर रहा है।
also reads: Student Union inauguration at Pauri campus पौड़ी परिसर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में जमकर थिरके छात्र
also reads: Gurugram Delivery Boy Attack : पिता की बेइज्जती का बदला लेने को किया था डिलीवरी बॉय पर हमला
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

