PM visits Karnataka and Goa: प्रधानमंत्री शुक्रवार को कर्नाटक व गोवा के दौरे पर

Reconstruction of Somnath Mandir

PM visits Karnataka and Goa: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार (28 नवंबर) को कर्नाटक और गोवा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत Prime Minister Narendra Modi सुबह कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ पहुंचकर लक्षकंठ गीतापारायण कार्यक्रम से करेंगे। इसके बाद वह दोपहर बाद गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें स्थापना वर्ष समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे PM visits Karnataka and Goa

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कर्नाटक के उडुपी में Prime Minister Narendra Modi पूर्वाह्न 11.30 बजे श्री कृष्ण मठ में 1 लाख प्रतिभागियों के सामूहिक श्रीमद्भगवद्गीता पाठ वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दौरान Prime Minister Narendra Modi कृष्ण मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्मित सुवर्णतीर्थमंडप का उद्घाटन करेंगे और पवित्र कनाकनाकिंडि के लिए स्वर्ण कवच समर्पित करेंगे।

झरोखे से संत कनकदास ने भगवान कृष्ण के दर्शन PM visits Karnataka and Goa

माना जाता है कि इसी झरोखे से संत कनकदास ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए थे। लगभग 800 वर्ष पुराने श्री कृष्ण मठ की स्थापना द्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक माधवाचार्य ने की थी। इसके बाद गोवा में Prime Minister Narendra Modi दोपहर 3.15 बजे श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ पहुंचेंगे। ‘साढ़े पंचाशताब्दि महोत्सव’ के अवसर पर आयोजित समारोह में वे भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और मठ द्वारा विकसित रामायण थीम पार्क गार्डन का उद्घाटन करेंगे।

डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी PM visits Karnataka and Goa

इसके साथ ही Prime Minister Narendra Modi विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ गौड़ सारस्वत ब्राह्मण वैष्णव समुदाय का पहला प्रमुख मठ है और द्वैत परंपरा का अनुसरण करता है। यह मठ दक्षिण गोवा के पार्तगाली क्षेत्र में कुशावती नदी के तट पर स्थित है।

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

Also Read: Hema Malini Post After Dharmendra Death: ‘वो मेरे लिए सब कुछ थे,’ धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने बयां किया अपना दर्द

Also Read: Anupam Kher Experience at the 56th IFFI: एक्टर अनुपम खेर ने 56वें आईएफएफआई का अनुभव किया साझा, बोले- ‘बेहद शानदार रहा’

Also Read: Doctors Strike in Govt hospitals सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक 2 घंटे की हडताल पर, मरीज परेशान

Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp