Bag Full of Ammunition was Seized: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सेना ने गोला-बारूद की एक संदिग्ध खेप बरामद की। आशंका है कि यह खेप ड्रोन से गिराई गई थी। वहीं, गंदेरबल में एक महिला समेत दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से गोला-बारूद और 8.4 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। पुंछ में अधिकारियों ने बताया कि गोला-बारूद से भरा एक बैग गुरुवार सुबह खारी गांव के चक्कन दा बाग इलाके में रंगर नाला और पुंछ नदी के बीच गिराया गया था। इसमें दर्जनों कारतूस थे। साथ ही एक पीले रंग का टिफिन बॉक्स भी बरामद हुआ।
विस्फोटक हो सकता है
संदेह है कि यह विस्फोटक हो सकता है। इसे देखते हुए बम निरोधक दस्ता भी बैग की जांच कर रहा है। उधर, श्रीनगर के गंदेरबल में पुलिस ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर नाका तलाशी के दौरान एक वाहन को रोका। तलाशी में गाड़ी से एक चीन निर्मित पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, चार पिस्तौल राउंड, दो हथगोले और 8,40,500 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदीपोरा के हाजिन के गुलाम नबी मीर और गांदरबल के शालाबुग की शबनम नज़ीर के रूप में हुई है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
पीर पंजाल रेंज में तलाशी अभियान
पीर पंजाल रेंज में तलाशी अभियान तेज पुंछ। भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले की पीर पंजाल रेंज में तलाशी और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। भारी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और मुश्किल इलाके के बावजूद 13,000 फीट से ज़्यादा ऊंचाई पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। भारतीय सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस भी डोडा के जमे हुए जंगलों और छिपी हुई पहाड़ी गुफाओं में ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि सर्दियों के पूरी तरह शुरू होने से पहले संभावित खतरों को खत्म किया जा सके।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here