Savitribai Phule Birth Anniversary, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को समाज सुधारक एवं शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह एक अग्रणी हस्ती थीं जिन्होंने शिक्षा एवं सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
सामाजिक परिवर्तन का शक्तिशाली साधन Savitribai Phule Birth Anniversary
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले समानता, न्याय एवं करुणा के सिद्धांतों के प्रति गहरी निष्ठा रखती थीं। श्री मोदी ने उन्हें शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन मानने वाली एक दृढ़ विश्वासी महिला बताया और कहा कि उनके प्रयास ज्ञान एवं शिक्षा द्वारा जीवन को बदलने पर केंद्रित थे।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
सावित्रीबाई फुले के योगदान को भी उजागर किया Savitribai Phule Birth Anniversary
श्री मोदी ने जरूरतमंदों की देखभाल में सावित्रीबाई फुले के योगदान को भी उजागर किया और इसे उनकी विरासत का एक महत्वपूर्ण पहलू कहा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और आदर्श एक अधिक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज की दिशा में पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
सावित्रीबाई फुले अग्रणी समाज सुधारकों में Savitribai Phule Birth Anniversary
सावित्रीबाई फुले को देश के अग्रणी समाज सुधारकों में से एक माना जाता है और वे देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत थीं, जिन्होंने 19वीं शताब्दी में लड़कियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए स्कूल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here