फिल्म ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना का आया रिएक्शन Sikandar

मुंबई, सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज के बाद दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी और इसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में आई इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी और प्रस्तुति के चलते दर्शकों को निराशा हाथ लगी। अब फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना ने खुलकर बात की है और अपने फैसले पर सफाई दी है।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
इंटरव्यू में रश्मिका ने क्या बताया Sikandar

दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि जब उन्हें ‘सिकंदर’ की कहानी सुनाई गई थी, तब उसका स्वरूप कुछ और था। उन्होंने कहा कि मुरुगाडोस सर के साथ हुई शुरुआती बातचीत और स्क्रिप्ट का नरेशन काफी अलग था, लेकिन शूटिंग के दौरान कहानी में कई बदलाव हुए। रश्मिका के मुताबिक, फिल्मों में ऐसा होना आम बात है क्योंकि अभिनय, संपादन और रिलीज के वक्त कहानी कई बार बदल जाती है।
रश्मिका का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है Sikandar
रश्मिका का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने फिल्म में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री पर सवाल उठाए, तो वहीं कुछ ने सलमान खान की परफॉर्मेंस को फीका बताया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एआर मुरुगाडोस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई थी, जबकि यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 185 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी।
READ ALSO: Dhurandar 2 Movie सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी: राम गोपाल वर्मा
READ ALSO: Parineeta Movie: विद्या बालन ने बताया ‘आकर्षण के नियम’ की वजह से उन्हें मिली थी ‘परिणीता’
READ MORE:‘धुरंधर’ की दहाड़ जारी, फिर हिला बॉक्स ऑफिस: Dhruvandhar Movie
Follow Us: Youtube