Mardaani 3 New Track, मुंबई: यश राज फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया ट्रैक रिलीज कर दिया है। ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार, निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं, जो एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ मोर्चा संभालती नज़र आएंगी।
93 लापता लड़कियों को समय के खिलाफ जंग Mardaani 3 New Track
93 लापता लड़कियों को समय के खिलाफ जंग लड़ते हुए बचाने की इस कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म का एक नया गीत रिलीज किया है, जो रानी मुखर्जी की पावर-पैक मौजूदगी का जश्न मनाता है।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
‘बब्बर शेरनी’ शीर्षक Mardaani 3 New Track
‘बब्बर शेरनी’ शीर्षक से आया यह गीत शिवानी की प्रभावशाली आभा को और मजबूत करता है और समाज की महिलाओं को ‘बब्बर शेरनी’ के रूप में सलाम करता है। इस गीत को सार्थक कल्याणी ने कंपोज़, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, इसके बोल श्रुति शुक्ला ने लिखे हैं और इसमें डी एमसी का प्रभावशाली रैप सेगमेंट भी शामिल है।
बब्बर शेरनी’ फिल्म की आत्मा Mardaani 3 New Track
रानी मुखर्जी ने इस गीत के बारे में बात करते हुए कहा, “‘बब्बर शेरनी’ फिल्म की आत्मा का एक सशक्त ध्वन्यात्मक रूप है। यह मर्दानी की अडिग भावना को पूरी ताक़त के साथ दर्शाता है और हमारे समाज की महिलाओं को ‘बब्बर शेरनी’ के रूप में सम्मानित करता है। यह गीत सच्चाई, दृढ़ संकल्प और अडिग साहस से भरा हुआ है, ठीक वैसे ही जैसे शिवानी शिवाजी रॉय का व्यक्तित्व। ‘बब्बर शेरनी’ एक महिला की ताक़त, उसके संकल्प और समाज में बदलाव लाने की उसकी जिद को सलाम है। न्याय की अडिग भावना से प्रेरित यह गीत उनकी निडरता और फौलादी इरादों को दर्शाता है और उन तमाम महिलाओं का उत्सव मनाता है जो मुश्किल हालात में भी पीछे हटने से इनकार करती हैं।”
रानी मुखर्जी ने कहा Mardaani 3 New Track
रानी मुखर्जी ने कहा, “यह सिर्फ एक प्रमोशनल ट्रैक नहीं है, बल्कि शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार का भावनात्मक और वैचारिक विस्तार है। यह गीत ताक़त, साहस और शांत आक्रोश को एक ऐसे आह्वान में ढालता है, जो इस बात को परिभाषित करता है कि असल मायनों में ‘मर्दानी’ होने का अर्थ क्या है।” अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 , 30 जनवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल

