जींद: PGI Refer झांझ गेट के निकट रूप नगर में होली पर्व पर शराब के नशे में दो युवकों में झगड़ा हो गया। जिसमें तेजधार हथियारों का प्रयोग कर एक-दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हनुमान पर शराब के नशे में एक-दूसरे पर हमला कर दिया PGI Refer
रूप नगर निवासी विक्रम ने होली पर्व पर कहासुनी के चलते बहराइच उत्तर प्रदेश निवासी हनुमान पर शराब के नशे में एक-दूसरे पर हमला कर दिया। विक्रम ने तेजधार हथियार से वार कर हनुमान को घायल कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां हनुमान की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया जबकि विक्रम नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
Related Posts
- Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra
होली पर्व पर भाई के घर सामान देने के लिए गए युवकों पर हमला कर किया घायल PGI Refer
विश्वकर्मा कालोनी में भाई के घर सामान देने के लिए गए सैनी मोहल्ला निवासी दीपक व उसके दोस्त रोहित पर 15 से 20 लोगों ने तेजधार हथियारों से हथियार से हमला कर दिया। दोनों को काफी चोटें आई हैं। सैनी मोहल्ला निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शौकिन परिवार के साथ विश्वकर्मा कालोनी में रहता है। बुधवार को सुबह वह अपने दोस्त ओम नगर निवासी रोहित के साथ भाई शौकिन के घर होली का सामान देने के लिए बाइक पर गए थे। उस समय घर पर भाभी व बच्चे ही थे। भाई दुकान पर गया हुआ था।
परिजनों ने उन दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया PGI Refer

मकान पर पहुंचे हुए उन्हें कुछ ही मिनट हुए थे कि तभी 15 से 20 लोग तेजधार हथियार लेकर वहां आए। जिन्होंने रोहित और उसके ऊपर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीरावस्था में परिजनों ने उन दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। दीपक ने बताया कि कुछ माह पहले एक शादी समारोह में नाचने के दौरान उनका कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। तब तो समझौता हो गया था। लेकिन फाग के दिन उन्हीं युवकों ने शादी समारोह में हुए विवाद की रंजिश के चलते उन पर हमला किया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
also reads:Nayab Singh Saini भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर जनता का भरोसा: नायब सिंह सैनी
also reads:Bhupinder Singh Hooda विधानसभा में रंगदारी, हत्याकांड व उद्योग पलायन का मुद्दा उठाएंगे: हुड्डा
also reads:आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला, सीएम से इस्तीफे की मांग Demand for resignation from CM
Related Posts
- Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra

