Karnal Accident News इंद्री-करनाल रोड पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, कार चालक घायल

Damaged car after an accident on a dirt road in Welwyn Garden City, UK. Karnal

इंद्री: Karnal Accident News क्षेत्र में वीरवार दोपहर इंद्री-करनाल रोड पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई, जबकि ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल भिजवा दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली को सर्विस करवाने के लिए इंद्री-करनाल रोड से जा रहा था Karnal Accident News

Karnal Accident News जानकारी के अनुसार गांव डबकौली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह वीरवार दोपहर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सर्विस करवाने के लिए इंद्री-करनाल रोड से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक डिवाइडर पार करते हुए उसके ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया और कार डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। हादसे के समय कार में एक युवक सवार था, जो टक्कर के बाद घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही आसपास के लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन में अस्पताल पहुंचा दिया था। इस कारण पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल सकी कि घायल को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नशे में गाड़ी चलाने का आरोप ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने डिवाइडर पार कर ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

Karnal Accident News वहीं गढ़ी गुजरान गांव निवासी सुरेंद्र, जो कार चालक के पिता हैं, ने बताया कि उन्हें केवल हादसे की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं मिल सकी कि उनका बेटा किस अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत कैसी है।

पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए Karnal Accident News

पुलिसकर्मी रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। कार का टायर फटा था या हादसे का कोई अन्य कारण था, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Water Crisis जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल खराब होने से तरावड़ी में पेयजल का संकट छाया, सरकार के खिलाफ सडकों पर उतरने के लिए मजबूर

Also Read: राज्यपाल से मिली माजरा खाप पंचायत Majra Khap Panchayat met the Governor

Also Read: PGI Refer होली पर्व पर दो युवक आपस में भिड़े, तेजधार हथियार से वार, पीजीआई रेफर

Also Read: आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला, सीएम से इस्तीफे की मांग Demand for resignation from CM

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp