लाडवा: Ladwa Kurukshetra लाडवा विधानसभा के गांव बहलोल पुर के पास बीती रात पेड़ से टकराकर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगने से ट्रक ड्राइवर ट्रक में ही जिंदा जल गया जिसकी पहचान नासिर उर्फ बबला निवासी हवाना के रुप में हुई है। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया जिसको बुझाने के लिए फायरबिग्रेड़ बुलाना पड़ी। बाद में पुलिस ने 2 हाइड्रा बुलाकर केबिन को तोडक़र ट्रक ड्राईवर के जले शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। मृतक नासिर पिछले कई वर्षों से ट्रक ड्राइवर थे और यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है जब नासिर अपने घर से ट्रक (एचआर58एफ 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि नासिर के पीछे पीछे राजेश कुमार भी दुसरा ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चले थे। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया और खाना खाने लगा जबकि राजेश अपना ट्रक लेकर चला गया। खाना खाने के बाद नासिर भी अपना ट्रक लेकर लमुनानगर के लिए निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के कारण ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया और डीजल ने तुरंत आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली की ट्रक भभक कर जलने लगा और आग ट्रक के केबिन पहुंच गई जिससे नासिर भी ट्रक के केबिन में ही फंस गया। टक्कर की वजह टाईवर सीट आगे सरक गई और केबिन में पिचक गया, जिससे नासिर सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। आग इतनी तेज थी कि नासिर बाहर निकल सका और केबिन में ही जिंदा जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सडक़ पर ट्रक में आग लगी देख गांव के लोगों ने डायल-112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भडक़ चुकी थी। सूचना मिलते ही लाडवा से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने 2 हाइड्रा मशीनों को बुलाकर ट्रक के केबिन को चौड़ा करके नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी। बाबैन थाना में परिजनों द्वारा शव की पहचान करने के उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

