करनाल।DR. BR AMBEDKAR AWAAS NAVINIKARAN YOJNA उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा बीपीएल परिवारों को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह लाभ केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को ही दिया जा रहा था लेकिन राज्य सरकार द्वारा योजना में बदलाव के बाद इसमें सभी पात्र बीपीएल परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा योजना के तहत लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के साथ साथ योजना के तहत मिलने वाली राशि को भी 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार किया गया है।
बीपीएल सूची में शामिल आवेदक इस योजना के लिए पात्र DR. BR AMBEDKAR AWAAS NAVINIKARAN YOJNA
Related Posts
- dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त
- Haryana के यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा मुद्दा: अजमेर–रोहतक स्पेशल ट्रेन को डेली इंटरसिटी बनाने की मांग राज्यसभा में उठाई : रेखा शर्मा Madar Rohtak Special Train
- Chandigarh अवैध ऑटो साम्राज्य: दूसरे राज्यों के तीन पहिया वाहन नियम तोड़ते बेरोक, प्रदूषण फैला रहे, जबकि स्थानीय अनुज्ञापत्र वाले चालक बेरोजगार Chandigarh Illegal Auto Rikshaw
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह आवास नवीनीकरण योजना अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को इस योजना के लिए पात्र बनाया गया है। उन्होंने योजना के नियम शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि यदि पहले मकान निर्माण के लिए या अपने समय के निर्मित मकान को बनाए हुए दस साल या इससे अधिक समय हो गया हो तथा मकान मरम्मत के योग्य हो तभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए आवेदनकर्ता DR. BR AMBEDKAR AWAAS NAVINIKARAN YOJNA
उन्होंने योजना की पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनकर्ता हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए तथा उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज होना चाहिए। आवेदनकर्ता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को बीपीएल परिवार होने का जाति प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी है। आवेदनकर्ता का अपना घर कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की परिवार आईडी, बीपीएल राशन कार्ड नंबर, राशन पत्रिका, एससी, बीसी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर, घर के साथ फोटो, बिजली बिल, घर की रजिस्ट्री, पानी बिल में से कोई भी दो, मकान की मरम्मत पर अनुमानित खर्च का प्रमाण जैसे कागजात जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन DR. BR AMBEDKAR AWAAS NAVINIKARAN YOJNA

आवेदक को सबसे पहले haryanascbc.gov.in(हरियाणाएससीबीसी.जीओवी.इन ) से फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरना है। उसे सरपंच या फिर पार्षद से सत्यापित करवाना होगा। फॉर्म के साथ में ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज लगाने अनिवार्य है। यह फॉर्म नजदीकी सीएससी सेंटर से ऑनलाइन कराएं। तदुपरांत यह फार्म जिला के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में जमा कराएं। कोई भी गलत जानकारी न भरें। दस्तावेज की कॉपी साथ लगाएं।
Also Read: Ram Rahim: छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरी Gurmeet Ram Rahim acquitted
Related Posts
- dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त
- Haryana के यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा मुद्दा: अजमेर–रोहतक स्पेशल ट्रेन को डेली इंटरसिटी बनाने की मांग राज्यसभा में उठाई : रेखा शर्मा Madar Rohtak Special Train
- Chandigarh अवैध ऑटो साम्राज्य: दूसरे राज्यों के तीन पहिया वाहन नियम तोड़ते बेरोक, प्रदूषण फैला रहे, जबकि स्थानीय अनुज्ञापत्र वाले चालक बेरोजगार Chandigarh Illegal Auto Rikshaw

