नई दिल्ली: Madar Rohtak Special Train राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने आज राज्यसभा में जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए ट्रेन संख्या 09639/09640 मदार (अजमेर) – रोहतक स्पेशल ट्रेन को स्थायी रूप से दैनिक ट्रेन के रूप में संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विशेष रूप से हरियाणा के हजारों यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ है।
ट्रेन हरियाणा और राजस्थान के बीच महत्वपूर्ण रेल संपर्क का माध्यम

Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
Madar Rohtak Special Train सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह ट्रेन हरियाणा और राजस्थान के बीच महत्वपूर्ण रेल संपर्क का माध्यम है। विशेष रूप से हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल, झज्जर और रोहतक जैसे प्रमुख जिलों के लोगों के लिए यह ट्रेन शिक्षा, रोजगार, व्यापार तथा धार्मिक यात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी तथा श्रद्धालु इस मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करते हैं।
Madar Rohtak Special Train रेखा शर्मा ने कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन “स्पेशल” श्रेणी में संचालित होने के कारण यात्रियों को इसकी निरंतरता को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है तथा आरक्षण सुविधाएँ भी सीमित रहती हैं। इसके कारण यात्रियों को कई बार अलग-अलग ट्रेनों के माध्यम से लंबी और असुविधाजनक यात्रा करनी पड़ती है, जिससे न केवल उनका समय अधिक लगता है बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
Madar Rohtak Special Train उन्होंने कहा कि हरियाणा के इन क्षेत्रों के लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है कि इस ट्रेन को स्थायी रूप से दैनिक सेवा में परिवर्तित किया जाए। इस ट्रेन में लगातार बढ़ती यात्री संख्या, उच्च ऑक्यूपेंसी और क्षेत्रीय महत्व को देखते हुए इसे डेली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तित किया जाना पूरी तरह से न्यायसंगत और आवश्यक है।
Madar Rohtak Special Train रेखा शर्मा ने रेल मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि इस ट्रेन को आधुनिक एलएचबी रेक के साथ पर्याप्त जनरल, सेकंड सिटिंग, स्लीपर और एसी चेयर कार कोचों के साथ स्थायी रूप से चलाया जाए, ताकि हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों की बढ़ती मांग को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।
Madar Rohtak Special Train उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से हरियाणा और राजस्थान के बीच क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही शिक्षा, रोजगार और व्यापार से जुड़े यात्रियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी तथा अजमेर सहित राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
Madar Rohtak Special Train रेखा शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से हरियाणा के लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। अंत में उन्होंने माननीय रेल मंत्री से आग्रह किया कि हरियाणा की जनता की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
Also Read: हुड़दंगबाजी से रोका तो हमला कर तीन को किया घायल narwana attack case three injured
Also Read: Hasanpur Deer Park हसनपुर में बनेगा पर्यटन स्थल: 100 एकड़ जंगल में 85 करोड़ से डियर पार्क का ऐलान
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

