कैथल। जिला पुलिस अधीक्षक उपासना ने आमजन को सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई राह-वीर योजना के तहत ऐसे नेक व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो सडक़ दुर्घटना के पीडि़त को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करते हैं। एसपी उपासना ने बताया कि यह योजना सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य सडक़ दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर (दुर्घटना के बाद का पहला 60 मिनट) के भीतर अस्पताल पहुंचाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करना है, ताकि समय पर इलाज मिलने से अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने या उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है तो उसे राह-वीर के रूप में सम्मानित किया जाता है।ऐसे व्यक्ति को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार तथा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह सम्मान जिला स्तर पर प्रशासन व पुलिस विभाग की अनुशंसा के आधार पर प्रदान किया जाता है।
एसपी उपासना ने कहा :

SP UPASANA कि अक्सर लोग कानूनी झंझट या पूछताछ के डर से दुर्घटना पीडि़त की मदद करने से कतराते हैं, जबकि गुड सेमेरिटन कानून के तहत ऐसे मददगार व्यक्तियों को पूर्ण कानूनी संरक्षण दिया गया है। दुर्घटना पीडि़त को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल द्वारा अनावश्यक पूछताछ नहीं की जाती और उसकी पहचान भी गोपनीय रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा यानी गोल्डन आवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल व्यक्ति को जल्द चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि दुर्घटना पीडि़त की सहायता के लिए आगे आए। एसपी उपासना ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं सडक़ दुर्घटना होती दिखाई दे तो तुरंत घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद करें तथा एम्बुलेंस सेवा या पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मानवता के इस कार्य से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है।
Related Posts
- कैथल में 14 मार्च को आएंगे Yogi Adityanath: सोंगल मठ में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारियां
- Kaithal Ward 3 में पहुंचा Aditya Surjewala Mobile Hospital, 100 लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच बड़ी पहल
- यहां मिलेगी नौकरी, लगने जा रहा है रोजगार मेला, मौका हाथ से न जाने पाए, जानिए पूरी जानकारी ITI Job fair 2026
ALSO READ :Jind Cyber Crime case साइबर ठगों ने पांच लोगों से साढ़े दस लाख रुपये हडपे
ALSO READ :Safion Factory Fire फैक्टरी में लगी आग में मरने वाली महिलाओं की संख्या छह हुई
Related Posts
- कैथल में 14 मार्च को आएंगे Yogi Adityanath: सोंगल मठ में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारियां
- Kaithal Ward 3 में पहुंचा Aditya Surjewala Mobile Hospital, 100 लोगों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य जांच बड़ी पहल
- यहां मिलेगी नौकरी, लगने जा रहा है रोजगार मेला, मौका हाथ से न जाने पाए, जानिए पूरी जानकारी ITI Job fair 2026

