मेडिकल उपकरण की जगह क्यों भेजी गई ईंटें, 2.88 लाख रुपये हड़पे: Sent Bricks Instead of Medical Equipment

Doctor reviews patient's MRI results in a hospital setting, America Influenza Cases, America me Influenza ke Cases, America me Influenza ke kitne Cases hai, ab tak America me Influenza ke kitne Cases aaye hai, Loharu Doctors Strike,Loharu Doctors Strike, Haryana Doctors Protest, Gharaonda Hospital Incident, Doctor Assault Case, HCMS Association Strike, Government Hospital Loharu, Haryana Health News, Doctor Police Clash, Hospital OPD Closed, Haryana Breaking News
  • कारोबारी ने मेडिकल उपकरणों का किया था आर्डर

ट्रांस हिंडन, 16 मार्च:

Sent Bricks Instead of Medical Equipment: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक कोरोबारी से दिल्ली के दो कारोबारियों ने 2.88 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कारोबारी ने मेडिकल उपकरण मंगाए थे। पार्सल में उपकरणों की जगह ईंटें भरी हुई थी। पीड़ित कारोबारी ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पतालों को मेडिकल उपकरण उपलब्ध Sent Bricks Instead of Medical Equipment

इंदिरापुरम के न्यायखंड एक निवासी रवि कुमार का कहना है कि वह विभिन्न अस्पतालों को मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराते हैं। उनका कहना है कि वह ऐसी फर्म की तलाश में थे जो उन्हें मेडिकल उपकरण दे सकें। इसके चलते उन्होंने अंकित अरोड़ा निवासी गीता कालोनी शाहदरा दिल्ली और अमित खन्ना निवासी कृष्णानगर शाहदरा दिल्ली से संपर्क किया। दोनों मेडिकल उपकरण बनाते थे। रवि कुमार का कहना है कि उन्होंने उनसे शुगर टेस्टिंग स्ट्रिप के बारे में बात की। उन्होंने अमित खन्ना को 2.88 लाख रुपये के उपकरण का ऑर्डर दिया, लेकिन उन्होंने भुगतान अंकित के खाते में करने के लिए कहा।

बैंक खाते में 2.88 लाख रुपये भेज दिए Sent Bricks Instead of Medical Equipment

इस पर उन्होंने दो बार में अंकित के बैंक खाते में 2.88 लाख रुपये भेज दिए। पीडि़त का कहना है कि 17 नवंबर 2025 को अमित खन्ना ने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से उनके पास एक पार्सल भेजा। रवि का कहना है कि पार्सल में मेडिकल उपकरणों की जगह ईंटें भरी हुई थी। ईंटों को प्लास्टिक की थैली में लपेटा गया था। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने दोनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

तथ्यों के आधार पर कार्रवाई Sent Bricks Instead of Medical Equipment

पीड़ित का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी हुई कि अमित खन्ना ने अंकित अरोड़ा के कार्यालय से सामान लेकर उनके पास भिजवाया था। अब पीड़ित ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: गाली-गलौज के विरोध पर क्यों हुई मारपीट: Physical Assault Following Protest

Also Read: अनुपम खेर की मां दुलारी ने कश्मीरी मंगलसूत्र पहनकर किया रैंप वॉक’, फैंस को आया पसंद: Ramp Walk Wearing a Kashmiri Mangalsutra

Also Read: ताऊ तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं…शो में बदसलूकी के बाद प्रांजल दहिया ने किया मनचलों की मानसिकता पर वार: Pranjal Dahiya

Also Read: 50 साल से कांग्रेस में हूं, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : दिग्विजय सिंह- Digvijay Singh has been in Congress Party

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

Follow Us: Youtube

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp