एसोसिएशन ने जिम्मेवारी सौंपी, उस पर खरा उतरने का होगा प्रयास : Dr. Rajesh Bhola
जींद। Dr. Rajesh Bhola : नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंटDr. Rajesh Bhola को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने सर्वसम्मति से जींद जिला अध्यक्ष चुना गया है। एसोसिएशन की बैठक में सभी सदस्यों की एकमत राय से डा. भोला के नाम का प्रस्ताव पास हुआ। संगठन ने उन्हें आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी सौंप दी है। बैठक की अध्यक्षता डा. बिजेंद्र ढांडा ने की। डा. ढाडा ने कहा कि वो आशा करते हैं कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्व पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे।
यह चुनाव डॉक्टर्स के बीच एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है :Dr. Rajesh Bhola
Related Posts
- सीआईए असंध की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में फायरिंग करने के मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद Assandh Firing Case 5 Arrested CIA
- हरियाणा की Golden Girl Sharmila Dhankhar का दिल्ली में जोरदार स्वागत, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान sharmila-dhankar-commonwealth-gold
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
जींद। Dr. Rajesh Bhola : इस मौके पर डा. राजेश भोला ने कहा कि एसोसिएशन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। डॉक्टर्स के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करूंगा। इसके अलावा डा. मनदीप सरोहा को उप प्रधान, डा. विशाल सांगवान को महासचिव, डा. मुनिश को संयुक्त सचिव व डा. सुधीर को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। सीएमओ Dr. Suman Kohli सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों और एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने डा. भोला को जिलाध्यक्ष पद पर मनोतिन होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह चुनाव डॉक्टर्स के बीच एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। इससे पहले डा. बिजेंद्र ढांडा ही जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे। बैठक में डा. पालेराम, डा. रघुवीर सिंह पूनिया, डा. बिजेंद्र ढांडा, डा. संदीप लोहान, डा. अभीक, डा. चंद्रमनी, डा. मनदीप, डा. हेमंत, डा. सन्नी, डा. संदीप मलिक, डा. दीक्षा, डा. भव्या, डा. अंशुल, डा. जितेंद्र, डा. विरेंद्र, डा. प्रिंस सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। गौरतलब है कि डा. भोला जींद जिले में लंबे समय से सक्रिय चिकित्सक हैं और पहले विभिन्न मुद्दों पर एसोसिएशन के साथ जुड़कर डॉक्टरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं।
Also Read : First Time Hydrogen Train : पहली बार जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन चली 2 बार
Also Read : First Time Hydrogen Train : पहली बार जींद से सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन चली 2 बार
Also Read : Jind : कार ने मारी टक्कर आटो चालक घायल Auto driver injured after being hit by a car
Follow Us:YouTube