Haryana: Corona के बाद 18 से 45 साल आयु के करीब 18 हजार लोगों की Heart Attack से मौत covid vaccine side effects

Death heart attack

चंडीगढ़: covid vaccine side effects शभर में जानलेवा कोरोना बीमारी के आने के बाद अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी का ट्रैंड देखने को मिला हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया कि इन मौतों का कोरोना की रोकथाम को लेकर दी गई वैक्सीन से कोई लेना देना या सबंध नहीं है। कई जगह पर गंभीर संक्रमण से जूझ रहे मरीजों में हार्ट अटैक का ट्रैंड नजर आया। इसी कड़ी में बता दें कि हरियाणा में साल 2020 में कोरोना के दस्तक देने के बाद से लेकर जनवरी 2026 तक 18 साल से 45 साल की आयु के करीब 18 हजार लोगों की मौत हार्ट से हुई। इसका खुलासा हरियाणा विधानसभा के जारी बजट सत्र जो कि 18 मार्च को खत्म हुआ के दौरान एक सवाल के जवाब में सदन में रखी गई जानकारी में हुआ। एक विधायक ने सवाल पूछा था कि वर्ष 2020 (कोविड-19 की शुरुआत) से आज तक राज्य में 18-45 वर्ष आयु वर्ग के कितने युवाओं की हार्ट अटैक/हार्ट फेल विफलता के कारण मृत्यु हुई है, उसका वर्षवार तथा जिला-वार ब्यौरा क्या है; तथा क्या सरकार द्वारा यह पता लगाने के लिए कोई अध्ययन या सर्वेक्षण किया गया है कि इन मौतों का कोविड-19 संक्रमण या कोविड-19 टीकाकरण से कोई संबंध है; यदि हां, तो ऐसे अध्ययन/सर्वेक्षण के निष्कर्ष क्या हैं तथा इस संबंध में सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की गई है? इसके जवाब में
आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में 2020 कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक, 18-45 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में हार्ट अटैक हार्ट फेल विफलता के कारण हुई जिला-वार और वर्षवार मौतों की संख्या 17973 है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन मौत का कोरोना की वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है।

यमुनानगर, सिरसा, पलवल और फतेहाबाद में सबसे ज्यादा मौत covid vaccine side effects

हरियाणा में कोरोना के बाद हार्ट अटैक से हुई कुल 17973 मौत में से 7 हजार से ज्यादा मौत तो अकेले यमुनानगर, सिरसा, पलवल और फतेहाबाद जिलों में हुई है। हार्ट अटैक से यमुनानगर में सबसे ज्यादा 2471 लोगों की मौत हुई तो तो वहीं सिरसा में 1758, पलवल में 1539 और फतेहाबाद में 1554 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई। ये भी बता दें इन चारों जिलों की सीमा अन्य राज्यों से लगती है। यमुनानगर की सीमा, हिमाचल प्रदेश व यूपी, पलवली की सीमा यूपी, सिरसा की सीमा राजस्थान व पंजाब औ फतेहाबाद की सीमा पंजाब से लगती है। उपरोक्त जिलों के अलावा पंचकूला में 1005, जींद में 993, नूंह में 982, कैथल में 788 और कुुरूक्षेत्र में 747 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई। इनके अलावा फरीदाबा में 633, रेवाड़ी में 625, नारनौल में 529 चरखी दादरी में 551, भिवानी में 529, पानीपत में 411, सोनीपत में 344, हिसार में 216, करनाल में 212, रोहतक में 201 और अंबाला में 138 लोगों की मौत कोरोना के आने के बाद हार्ट से अटैक हुई।

हर साल बढ़ता गया हार्ट अटैक से मौतों का आंकड़ा covid vaccine side effects

कोरोना बीमारी के हरियाणा में दस्तक देने के बाद हार्ट अटैक से मरने वाले लोगों की मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता गया। साल 2020 में हार्ट अटैक से मरने वाले लोगों की संख्या 2394 थी तो साल 2012 में आंकड़ा बढ़कर 3188 हो गया। इसके बाद साल 2022 में हार्ट अटैक से 2796 लोगों की मौत हुई तो साल 2023 में 2886 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई। इसके बाद 2024 में 3063 और 2025 में 3155 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई। इनके अलावा जनवरी 2026 में 391 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई।

कोरोना आने के बाद 2020 से लेकर जनवरी 2026 तक हार्ट अटैक से मरने वाले लोग covid vaccine side effects

जिला हार्ट अटैक से मरने वाले लोग Death heart attack

1. अंबाला 138

2. भिवानी 529

3. चरखी दादरी 551

4. फरीदाबाद 633

5. फतेहाबाद 1554

6. गुरुग्राम 632

7. हिसार 216

8. झज्जर 684

9. जींद 993

10. कैथल 788

11. करनाल 212

12. कुरुक्षेत्र 747

13. नूंह 982

14. नारनौल 569

15. पंचकूला 1005

16.पानीपत 411

17. पलवल 1539

18. रेवाड़ी 625

19. रोहतक 201

20. सिरसा 1758

21. सोनीपत 344

22. यमुनानगर 2471

वर्ष कोविड के बाद हार्ट अटैक से मरने वाले मरीज़ covid vaccine side effects

1. 2020 2,394

2. 2021 3,188

3. 2022 2,796

4. 2023 2,886

5. 2024 3,063

6. 2025 3,255

7. जनवरी 2026 391

Also Read: Safidon पहली पत्नी से बच्चे न होने पर गत 2 मार्च को लाया था दूसरी पत्नी Husband Attacked His 2 Wife Safidon

Also Read: Attempt to Kidnap : पुरानी अनाजमंडी में 1 व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप

Also Read: Hansi : Prime Minister National Apprenticeship Fair: DC डॉ राहुल नरवाल की अध्यक्षता में पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता

Also Read: न्यायमूर्ति आलोक जैन : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट न्यायमूर्ति आलोक जैन ने सोमवार को नरवाना न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया , 5 अहम बातें आई सामने

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp