Digital Samaj गाजियाबाद। Ghaziabad Viral Video कविनगर जोन स्थित वार्ड नंबर 18 में तैनात सफाई नायक विजय दीवान का शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं और अपनी इस आदत को ‘खासियत’ बताते हुए सुनाई दे रहे हैं।मामले का संज्ञान लेते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से विजय दीवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही कविनगर जोन प्रभारी ने लापरवाही के आरोप में सफाई नायक से स्पष्टीकरण मांगा था।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ड्यूटी के दौरान का है।
सफाई नायक का शराब पीते वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई शुरू Ghaziabad Viral Video
साथ ही, यह भी आरोप है कि क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर विजय दीवान लंबे समय से लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो उनके ही किसी साथी द्वारा बनाकर वायरल किया गया प्रतीत होता है।स्थानीय लोगों ने सफाई नायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं और शराब के नशे में विवाद करते हैं। इसके अलावा, ठेली-पटरी वालों से अवैध वसूली करने और अन्य कर्मचारियों के जरिए भी उगाही कराने के आरोप सामने आए हैं।परिजनों के मुताबिक, विजय दीवान को दो महीने तक नशामुक्ति केंद्र में भी रखा गया था, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। फिलहाल, नगर निगम प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरी, देवरानी-जेठानी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
Also Read: NCR Rain Alert: 26 March 2026 Big Alert, गरज-तूफान और बारिश की चेतावनी
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरी, देवरानी-जेठानी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india

