बुलेट बाइक चालान : थाना राजौंद पुलिस द्वारा 2 बुलेट बाइक का कुल 40 हजार रुपए का चालान

बुलेट बाइक चालान

वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें : बुलेट बाइक चालान

बुलेट बाइक चालान : बुलेट चालक अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर चेंज करवा कर पटाखे बजाकर तथा अन्य बाइक चालक प्रेशर हॉर्न लगवा कर दहशत फैलाने का काम करते है। एसे बाइक चालको पर सख्त एक्शन लेने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा आदेश दिए गए है। इसी कड़ी में थाना राजौंद पुलिस की अगुवाई में पुलिस  टीम द्वारा राजौंद अस्पताल के पास बुलेट से पटाखे बजा रहे एक बाइक चालक को काबू किया गया, उक्त बाइक पर पिछली नंबर प्लेट भी नहीं थी। उक्त चालक आरसी, लाइसेंस नहीं पेश कर सका तथा बाइक का साइलेंसर भी मॉडिफाइड पाया गया। उक्त बाइक का 28 हजार रुपये का चालान करके नियमानुसार कार्रवाई के दौरान बाइक को इंपाउंड कर लिया गया। एक अन्य मामले में राजौंद पुलिस द्वारा गांव खुरडा से एक बुलेट बाइक को पकड़ा गया, जिसका 12 हजार का चालान किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि बुलेट बाइक से पटाखे बजाना न केवल कानूनन प्रतिबंधित हैं बल्कि आमजन के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए भी हानिकारक हैं। इससे सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और ध्वनि प्रदूषण से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें, वाहन पर किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करें, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म व ओवरस्पीडिंग जैसी गलतियों से बचें

Also Read :ईवी चार्जिंग stations की संख्या बढ़ाने की demand तेज – Power up the Future by 2026, हर रास्ते पर energy का संचार

Also Read :Mahavir Jayanti 2026: Powerful संदेश, अहिंसा को बताया Ultimate Path for Human Welfare

Also Read :ईवी चार्जिंग stations की संख्या बढ़ाने की demand तेज – Power up the Future by 2026, हर रास्ते पर energy का संचार

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp