दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली Shocking Bombing Threat to Delhi Mayor’s Office 2026
नई दिल्ली: Shocking Bombing Threat to Delhi Mayor’s Office 2026 देश के एयरपोर्ट, शैक्षणिक सहित विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेयर राजा इकबाल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है।
खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया Shocking Bombing Threat to Delhi Mayor’s Office 2026
खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, “दिल्ली बनेगा खालिस्तान, दिल्ली के मेयर ऑफिस में 2:11 मिनट पर बम पर धमाका किया जाएगा।” इसके साथ लिखा गया है कि “यह आत्मघाती हमला होगा। खालिस्तान सिखों के दुश्मन मोदी-शाह और जयशंकर।” धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड ने ऑफिस के हर कोने में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। तीन साल पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद डेमोलिशन विवाद के बाद मेयर को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
Shocking Bombing Threat to Delhi Mayor’s Office 2026 दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को 24 मार्च को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को 24 मार्च को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए भेजे गए संदेश में कहा गया था कि विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। सबसे पहले विधानसभा के ऑफिशियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली।
दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे।
दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं Shocking Bombing Threat to Delhi Mayor’s Office 2026
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की थी। सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।
इसके पहले 2 मार्च को दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट Shocking Bombing Threat to Delhi Mayor’s Office 2026

इसके पहले 2 मार्च को दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह 8 बजे के बाद स्कूलों के स्टाफ ने ईमेल देखा और तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर जांच की थी। इस तरह की धमकियां आम लोगों और खासकर छात्रों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं।
also reads:Delhi Crime Branch’s big 2026 दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार
also reads:Sanjay Senior Manager ITPO 2026 में 35 Years of LEGENDARY और प्रेरणादायक Service पर गौरवपूर्ण नमन
also reads:Hanuman Jayanti 2026: Jahangirpuri में Critical Security Measures, Delhi Police on High Alert
Follow Us: http://www.facebook.com
Follow Us: http://digitalsamaj.com
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

