पंजाबी सेवा सदन में 5 अप्रैल को होगा समारोह : Marriage Cermony
कैथल। Marriage Cermony : सेवा संघ संस्था द्वारा 5 अप्रैल को पंजाबी सेवा सदन में आयोजित होने वाले 18वें गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़े वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। यह जानकारी सेवा संघ के संस्थापक एवं प्रधान डॉ. शिव शंकर पाहवा ने दी। पाहवा सामूहिक विवाह समारोह के प्रबंधों के लिए ली गई बैठक में बोल रहे थे, उन्होंने बताया कि देव नर्सिंग होम के निदेशक, प्रमुख सर्जन डॉ. डी.पी. गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर तथा नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी कवल आहूजा बतौर अध्यक्ष नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. ए.के. चावला, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, आध्यात्मिक व्यक्तित्व मास्टर सुरेश जलमाना तथा राइस मिलर एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे।
महंत हरीश जी शास्त्री, महंत रमनपुरी, बाई सार शरणानंद तथा बाबा रजनीश शाह वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे : Marriage Cermony
कैथल। Marriage Cermony : जिन जिन महानुभावों ने एक-एक कन्यादान करने का बीड़ा उठाया है और एक-एक विवाह के खर्च को वहन किया है, उनमें मेला राम, अनीता बंसल, यशोदा अरोड़ा, जयंत मनचंदा, सरदार गुरुदेव सिंह एवं सरदारनी गुरमीत कौर तथा सतवंत कौर धर्मपत्नी ओम प्रकाश गंभीर मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 10 कन्याओं के विवाह हेतु सभी प्रबंध करने के दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंप दिए गए हैं ताकि यह कार्य निर्बाध पूरा हो सके। महासचिव अशोक भारती ने सभी प्रबंधों को लेकर गठित की गई कमेटियों की जानकारी दी और बताया कि बारातों का पंजाबी सेवा सदन के निकट प्रणामी आश्रम में पंजीकरण से लेकर जलपान समिति, मंगल फेरे करवाने की समिति, उपहार समिति, स्वागत समिति, विदाई समिति, अनुशासन समिति, मंच समिति इत्यादि का गठन किया गया है, जिनमें सेवा संघ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।
Related Posts
- अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं, मोबाइल पर मिलेगा काम: प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई सहित सभी श्रमिकों को जोड़ेगा “श्रममित्र” प्लेटफॉर्म : अनिल विज Shrammitra App
- बाहरी युवाओं को रोजगार दे रहा HPSC, 20 मई को पंचकुला में सभी लामबंद होकर उठाए आवाज : दिग्विजय चौटाला JJP Digvijay Chautala
- New Delhi : Heartfelt Chaturvedi Remembrance 2026 पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
सभी विवाह हिंदू रीति से करवाए जाएंगे : Marriage Cermony
कैथल। Marriage Cermony : उन्होंने कहा कि सभी विवाह हिंदू रीति से करवाए जाएंगे। इस मौके पर सभी पदाधिकारी, सदस्यों में संरक्षक जरनैल सिंह, महासचिव अशोक भारती, उप प्रधान बीबी सतीजा और अरविंद चावला, आई डी अरोड़ा, पी.आर.ओ. मोहिंदर खन्ना, राजिंदर आहूजा, सुदीप मलिक, सुभाष कथूरिया, अशोक कथूरिया, अरविंद कालरा, सतीश सोनी, प्रदीप चावला, परवीन पाहूजा, ओम प्रकाश खंडूजा, भूपेंद्र मेहंदीरत्ता, मदन खुराना, नरेश खरबंदा, यशपाल मल्होत्रा, राकेश चुघ ,परवीन ढिल्लों, रोहित गंभीर, ओपी गंभीर, नरेश भारती, पवन आहुजा, सचिन धमिजा, अनिल बत्रा, ज्ञान प्रकाश, जगन गुगनानी, सुशील गांधी, नरेंद्र बत्रा, सुमित ग्रोवर, हिमांशु मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
Related Posts
- अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं, मोबाइल पर मिलेगा काम: प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई सहित सभी श्रमिकों को जोड़ेगा “श्रममित्र” प्लेटफॉर्म : अनिल विज Shrammitra App
- बाहरी युवाओं को रोजगार दे रहा HPSC, 20 मई को पंचकुला में सभी लामबंद होकर उठाए आवाज : दिग्विजय चौटाला JJP Digvijay Chautala
- New Delhi : Heartfelt Chaturvedi Remembrance 2026 पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

