Anant Chaturdashi 2025: शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

soul towards God

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर देश के प्रमुख नेताओं ने जनता को बधाई दी और भगवान श्री हरि विष्णु एवं विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा से सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

एक्स पोस्ट के जरिए सभी को शुभकामनाएं 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendra Patel, केंद्रीय मंत्रियों Shivraj Singh Chouhan और Dharmendra Pradhan, और भाजपा सांसद Ravi Kishan ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

सत्य, संकल्प और विश्वास के प्रतीक 

सीएम Yogi Adityanath ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “सत्य, संकल्प और विश्वास के प्रतीक अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक बधाई! भगवान श्री हरि की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।”

पावन पर्व की हार्दिक बधाई Anant Chaturdashi 2025

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने लिखा, “आप सभी को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश और जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु से आप सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

अनंत चतुर्दशी पावन अवसर 

गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendra Patel ने लिखा, “अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा हमारे राज्य और देश पर सदैव बनी रहे, हमारे विघ्न दूर हों, और सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और सद्गुणों से परिपूर्ण हो।”

अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं Anant Chaturdashi 2025

केंद्रीय Shivraj Singh Chouhan ने लिखा, “आप सभी को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि एवं ऋद्धि-सिद्धि के शुभ दीप प्रदीप्त हों, सबका मंगल व कल्याण हो, यही कामना करता हूं।”

अनंत आस्था, अटूट विश्वास और पवित्र संकल्प के प्रतीक Anant Chaturdashi 2025

केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan ने लिखा, “अनंत आस्था, अटूट विश्वास और पवित्र संकल्प के प्रतीक ‘अनंत चतुर्दशी’ के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस शुभ दिवस पर भगवान श्री हरि की अनंत कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का सदा वास हो, यही प्रार्थना है।”

बधाई एवं शुभकामनाएं

भाजपा सांसद Ravi Kishan ने लिखा, “अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का आशीर्वाद आप सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर खुशहाली, सफलता और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करे। उनका दिव्य आशीष प्रत्येक हृदय में शांति और मंगल की भावना का संचार करे।”

Read Also: Military Aircraft Flew Around US Destroyer: वेनेजुएला ने 48 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी विध्वंसक पोत के आसपास सैन्य विमान उड़ाए

Read Also: 475 Workers Arrested in Georgia: जॉर्जिया में हुंडई के संयंत्र से दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता के 475 कर्मचारी गिरफ्तार

Read Also: Hosting the G20 Summit: अमेरिका अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी ट्रंप के गोल्फ कोर्स में करेगा

Read Also: flood due to heavy rain सरकार प्रदेश में अत्यधिक बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है : मुख्यमंत्री

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp