असंध: Assandh Nagar Palika नगरपालिका में हुए कुर्सी घोटाले व प्रॉपर्टी आईडी घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया और मेन गेट पर ताला लगाया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नगरपालिका प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने कहा कि कुर्सी घोटाले को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की ।
Assandh Nagar Palika असंध नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी

Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
Assandh Nagar Palika असंध नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और जनता के पैसे को लूटा जा रहा है। लाठर ने कहा कि कुर्सी घोटाले में जो लोग दोषी उन पर विधायक कारवाई करे। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर 10 दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की तो युवा कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी और बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगी । लाठर ने कहा कि सड़के टूटी पड़ी है और मंडियों में किसानों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि कुर्सी घोटाले व फर्जी प्रॉपर्टी आईडी घोटाले को दबाया जा रहा है।
गलियां बनाते समय घटिया सामग्री का प्रयोग किया Assandh Nagar Palika

Assandh Nagar Palika गलियां बनाते समय घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जिस कारण वो जल्दी बैठती जा रही है। विर्क ने कहा की नगरपालिका में हुए घोटाले में जो भी दोषी हो उनको नौकरी से बर्खास्त किया जाए । उन्होंने कहा कि नगरपालिका में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी का हो । विर्क ने कहा कि जेसी कॉलेज रोड की सड़क न बनने से मिट्टी उड़कर दूकानों में जा रही है । जिस कारण स्थानीय दूकानदार परेशान है । इस अवसर पर युवा अध्यक्ष असंध जतिन बिंदल, कांग्रेस नेत्री एडवोकेट सोनिया बोहत , अमृत गुराया , जसबीर सिंह , सिराजुद्दीन दूपेडी, सुकरमपाल सिंधड सहित अन्य मौजूद रहे।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

