Accused Arrested एक करोड़ रुपये की 521 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Accused Arrested

521 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया Accused Arrested

Accused Arrested  Sirsa : सीआईए डबवाली पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत की 521 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनदीप मंडी डबवाली का रहने वाला है। डीएसपी डबवाली योगेश कटारिया ने बताया कि 6 मई को सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गोल बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिट्ठू बैग लिए एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो बैग में से 521 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी गगनदीप के खिलाफ नशा तस्करी के 9 केस दर्ज हैं।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp