Happy Mahanavami: कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने बुधवार को देशवासियों को महानवमी की बधाई दी। उन्होंने मां सिद्धिदात्री से सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की प्रार्थना की।
जगतजननी आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री Happy Mahanavami
Priyanka Gandhi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि महानवमी के पावन अवसर पर आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगतजननी आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री आप सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।”
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
महानवमी की बधाई Happy Mahanavami
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी महानवमी की बधाई दी। Hemant Soren ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ महानवमी के शुभ और पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। शक्ति, श्रद्धा, आराधना और सद्भाव का अखंड प्रतीक है यह पावन पर्व।
सभी की मनोकामना पूर्ण करें Happy Mahanavami
इस शुभ अवसर पर मां सभी को सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान कर, सभी की मनोकामना पूर्ण करें।” कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महानवमी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली आए, यही मेरी मंगलकामना है।”
देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना Happy Mahanavami
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने भी महानवमी के अवसर पर देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। Om Birla ने एक्स पर लिखा, “सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ महानवमी पर मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि वंदन। सिद्धियों और सिद्धांतों की अधिष्ठात्री मां का यह स्वरूप भक्तों को पूर्णता, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करता है। मां की कृपा से हम सभी का जीवन सफल, संतुलित और परम शांति से परिपूर्ण हो।
दोनों जगत की परिपूर्णता प्राप्त Happy Mahanavami
कामना है कि उनकी कृपा से साधक को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों जगत की परिपूर्णता प्राप्त हो। मां सिद्धिदात्री सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करें।” धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री भक्ति से प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाती हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान शिव को भी माता की कृपा से ही सर्व सिद्धियां प्राप्त हुई थीं।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

