मुंबई: Shamita Shetty बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस प्रेमी शमिता शेट्टी ने अपना हेल्दी स्नैकिंग वेंचर शुरू किया है। शमिता शेट्टी लंबे समय से बस एक हेल्दी स्नैक ढूँढ रही थीं। ऐसे में एक स्वादिष्ट और पूरी तरह से साफ-सुथरे स्प्रेड की तलाश में उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स से पूछा और देखते ही देखते जवाबों की बाढ़ आ गई। हालांकि इतने सारे जवाबों में उन्हें स्वाति सोनी का एक सुझाव ने काफी अच्छा लगा, जो पेशे से एक पैशनेट होम शेफ और म्यु जार्स की संस्थापिका थीं। ऐसे में सुझाव के साथ उन्होंने शमिता को अपने हाथों से बनाए गए नट स्प्रेड का एक सैंपल भेजा।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
शमिता ने उस नट स्प्रेड का सिर्फ एक चम्मच चखा और उन्हें एहसास हो गया कि यह स्प्रेड न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन था, बल्कि पूरी तरह उनके सिद्धांतों के अनुरूप था। बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के और पूरी तरह से साफ लेबल वाला 73 प्रतिशत असली नट्स से बना यह स्प्रेड शमिता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा था, जो उन्हें अब तक किसी भी शेल्फ पर नहीं मिला था। उन्होंने तुरंत समझ लिया कि यह केवल खाने का उत्पाद नहीं है, बल्कि एक ऐसा ब्रांड है जिसका हिस्सा उन्हें बनना ही होगा।
शमिता ने बताया, “ऐसा बहुत कम होता है कि कोई चीज़ साफ-सुथरे इंग्रेडिएंट्स, पोषण से भरपूर और स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हर पहलू पर खरी उतरे। जब मैंने इसे चखा तो मैं इसके बारे में लगातार सोचती रही। सिर्फ एंडोर्समेंट करना मुझे सही नहीं लगा। मुझे एहसास हुआ कि मैं केवल किसी पोस्टर पर चेहरा नहीं बनना चाहती, बल्कि इस बिज़नेस को बढ़ाने में भागीदार बनना चाहती हूँ। यही वजह है कि मैंने स्वाति से संपर्क किया और एक बड़ा प्रस्ताव रखा और वो प्रस्ताव था उनकी को-फाउंडर बनकर इस ब्रांड को साथ मिलकर आगे बढ़ाना।”
इसके साथ ही म्यु जार्स की संस्थापिका स्वाति सोनी की बात करें तो उनके म्यु जार्स की शुरुआत महज़ एक किचन प्रयोग से हुई थी। ऐसे में उनके लिए शमिता का कॉल किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने कहा, ”जब शमिता ने मुझे फोन करके कहा कि वह मेरी पार्टनर बनना चाहती हैं, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मुझे ख़ुशी है कि शमिता ने न सिर्फ मेरी मेहनत को बल्कि मेवे जार्स के असली गुणों को भी पहचाना, जो रियल फूड, साफ-सुथरे इंग्रेडिएंट्स, बिना किसी समझौते के बना था। मेरा सपना बस यही था कि लोग मेरे बनाए प्रोडक्ट्स को चखें। मुझे ख़ुशी है कि अब उनके साथ मिलकर यह सपना मेरी उम्मीदों से कहीं आगे बढ़ रहा है।”
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Read Also: Avika Gaur ने पोस्ट की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, Mehandi में नाम ढूंढते नजर आए पति मिलिंद
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

