जींद Minor Rape Case सदर थाना सफीदों क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला रहता है।
Minor Rape Case जबकि उसका परिवार गांव में रहता है। गत 12 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी आशु ने दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसकी बेटी ने घर लौट कर आशु की हरकत के बारे में बताया। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने पंचकूला थाने में दी। जहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर सदर थाना सफीदों को भेज दी। पुलिस ने आरोपित आशु के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
- मां के साथ भागे प्रेमी ने बीड़ी से मासूम बच्ची के होंठों और हाथों को दागा, बैड टच का विरोध करने पर चारों बच्चों को बनाया बंधुआ मजदूर panipat samalkha girl pocso case