नई दिल्ली:
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार को प्रस्तावित सीलिंग (New Ashok Nagar Sealing) कार्रवाई आखिरकार टल गई। सुबह से ही इलाके में डर और बेचैनी का माहौल था। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर खड़े होकर इस इंतजार में थे कि कहीं नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए न पहुंच जाए। लेकिन दोपहर तक राहत की खबर आ गई कि फिलहाल सीलिंग पर रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने डीडीए अधिकारियों से बातचीत कर मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई रोक दी गई। राहत की खबर मिलते ही इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली।
Related Posts
- Delhi E-Rickshaw Registration: दिल्ली में ई-रिक्शा सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ ड्राइवर के नाम पर होगा रजिस्ट्रेशन
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित
सीलिंग के डर से बंद हो गई थीं दुकानें (New Ashok Nagar Sealing)
पिछले कुछ दिनों से इलाके में सीलिंग की आशंका के चलते दुकानदारों में काफी डर था। हालात ऐसे हो गए थे कि कई लोगों ने अपनी दुकानों के शटर तक हटाकर वहां दीवारें खड़ी कर दीं, ताकि बाहर से देखने पर दुकानें बंद (New Ashok Nagar Sealing) और रिहायशी संपत्ति जैसी नजर आएं। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 250 दुकानों को पिछले तीन दिनों में बंद कर दिया गया था। कई व्यापारियों ने अपना सामान हटाना भी शुरू कर दिया था, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं निगम की कार्रवाई में उनकी दुकान सील न कर दी जाए।
सुबह से इलाके में बना रहा तनाव (New Ashok Nagar Sealing)
मंगलवार सुबह न्यू अशोक नगर रोड पर असामान्य माहौल दिखाई दिया। लोग अपनी दुकानों के बाहर पहरा देते नजर आए। कई दुकानदार लगातार फोन पर अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क बनाए हुए थे। करीब 11 बजे स्थानीय पार्षद संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को जानकारी दी कि फिलहाल सीलिंग (New Ashok Nagar Sealing) रोक दी गई है।
इसके बाद उन्होंने उन दीवारों को हथौड़े से तोड़ा, जिन्हें दुकानदारों ने अपनी दुकानों को छिपाने के लिए बनाया था। हालांकि राहत मिलने के बावजूद डर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। दोपहर तक इलाके में सिर्फ कुछ ही दुकानें दोबारा खुल सकीं, जबकि बाकी दुकानदार अब भी स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चल रहा था सर्वे (New Ashok Nagar Sealing)
दिल्ली के रिहायशी इलाकों में हो रही कमर्शियल गतिविधियों को लेकर दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी और दिल्ली नगर निगम सर्वे कर रहे थे। यह सर्वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शुरू किया गया था। अब डीडीए ने शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन को पत्र भेजकर फिलहाल सर्वे रोकने के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।
लैंड यूज बदलने की मांग तेज (New Ashok Nagar Sealing)
स्थानीय व्यापारियों और आरडब्ल्यूए का कहना है कि न्यू अशोक नगर की सड़क का लैंड यूज बदला जाना चाहिए। उनका तर्क है कि यहां लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी इन दुकानों पर निर्भर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दुकानों को स्थायी राहत नहीं मिली, तो हजारों लोग बेरोजगार हो सकते हैं। इसी मांग को लेकर डीडीए और निगम अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
दुकानदारों ने सुनाई अपनी परेशानी (New Ashok Nagar Sealing)
इलाके में बेकरी चलाने वाले इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह 2014 से दुकान किराए पर लेकर व्यापार कर रहे हैं। सीलिंग के डर से उन्होंने तीन दिन पहले अपनी दुकान को प्लाई बोर्ड लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया था।
वहीं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई टलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन स्थायी समाधान तभी होगा जब इलाके का संपत्ति उपयोग बदलकर इसे आधिकारिक तौर पर कमर्शियल घोषित किया जाए।
फिलहाल न्यू अशोक नगर में सीलिंग पर रोक लगने के बाद लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन इलाके में अब भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
Related Posts
- Delhi E-Rickshaw Registration: दिल्ली में ई-रिक्शा सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ ड्राइवर के नाम पर होगा रजिस्ट्रेशन
- Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित

