Official Hindi Remake of Dear Comrade, मुंबई: फिल्म ‘लापता लेडीज’ से अपनी सशक्त अदाकारी के जरिए पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा के करियर में अब बड़ा मोड़ आ सकता है। खबर है कि उन्हें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म में कास्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी सबसे आगे चल रहा है। अगर बातचीत सफल रहती है, तो यह पहली बार होगा जब सिद्धांत और प्रतिभा की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।
‘डियर कॉमरेड’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक Official Hindi Remake of Dear Comrade
रिपोर्ट के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शन तेलुगु सिनेमा की हिट फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ (2019) का आधिकारिक हिंदी रीमेक तैयार कर रहा है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अभिनीत यह फिल्म रिलीज के समय दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रही थी। अब करीब छह साल बाद, इसके हिंदी वर्जन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि निर्माताओं ने अभी फाइनल कास्ट तय नहीं की है, लेकिन सिद्धांत चतुर्वेदी और प्रतिभा रांटा इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
Related Posts
- Ireland vs Afghanistan ODI 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुषखबरी ओ.डी.आई. सीरीज का रामांच शुरू अफगानिस्तान और आयरलैंड आमने-सामने (Great news for cricket fans: the excitement of the ODI series begins as Afghanistan and Ireland face off.
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
सिद्धांत चतुर्वेदी ‘धड़क 2’ में नजर Official Hindi Remake of Dear Comrade
काम के मोर्चे पर बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में ‘धड़क 2’ में नजर आए थे और 2026 में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट लाइनअप में हैं। वह मृणाल ठाकुर के साथ ‘दो दीवाने सहर में’, तमन्ना भाटिया के साथ ‘वी शांताराम’ और फ्रेंच फिल्म ‘ला फैमिली बेलियर’ के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे। वहीं प्रतिभा रांटा को आने वाले समय में ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में देखा जाएगा, साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ में उनके शामिल होने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here