Operation Sagar Bandhu, नई दिल्ली: श्रीलंका में बुनियादी ढांचे की बहाली और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारतीय सेना के इंजीनियरों ने किलिनोच्ची, जाफना में क्रिटिकल ड्यूल कैरिजवे बेली ब्रिज को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अब कैंडी के केएम-21 क्षेत्र में 100 फीट लंबे बेली ब्रिज के निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।
बी-492 हाईवे पर बाधित संपर्क बहाल Operation Sagar Bandhu
इस पुल के निर्माण से बी-492 हाईवे पर बाधित संपर्क बहाल होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बीच मेजर जनरल रोहन मेडागोडा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) 11 डिवीजन और ब्रिगेडियर सीडी विक्रमनायका, श्रीलंकाई सेना के फील्ड चीफ इंजीनियर ने पुल निर्माण स्थल का दौरा किया।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
त्वाह तूफान से हुई तबाही Operation Sagar Bandhu
उन्होंने दित्वाह तूफान से हुई तबाही के बाद राहत और बचाव कार्यों में भारतीय सेना के सहयोग की सराहना की और श्रीलंका की सहायता के लिए दिए जा रहे सहयोग को अत्यंत सराहनीय बताया। भारतीय सेना का इंजीनियर टास्क फोर्स कोलंबो से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित चिलाव क्षेत्र में भी सक्रिय है। यहां जवान श्रीलंका रोड डेवलपमेंट अथॉरिटीज के साथ मिलकर हाइब्रिड बेली ब्रिज के लॉन्च से पहले आवश्यक तैयारियों में सहायता दे रहे हैं। यह पुल भी क्षेत्रीय संपर्क और आवागमन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट में लिखा Operation Sagar Bandhu
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “किलिनोच्ची, जाफना में महत्वपूर्ण डबल लेन बेली ब्रिज को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद, भारतीय सेना के इंजीनियरों ने बी-492 हाईवे पर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए केएम-21, कैंडी में 100 फीट बेली ब्रिज के निर्माण के लिए साइट को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया है।
मेजर जनरल रोहन मेडागोडा, जीओसी 11 डिवीजन और ब्रिगेडियर सीडी विक्रमानायका, श्रीलंकाई सेना के फील्ड चीफ इंजीनियर ने ब्रिज साइट का दौरा किया, श्रीलंका को सहायता देने के लिए सैनिकों के प्रयासों और भारतीय सेना के इंजीनियरों और श्रीलंकाई सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा पुल बनाने के इस चुनौतीपूर्ण काम में दिखाए गए संयुक्त सहयोग की सराहना की।”
चिलाव में हाइब्रिड बेली ब्रिज लॉन्च Operation Sagar Bandhu
पोस्ट में आगे लिखा गया, “इंजीनियर टास्क फोर्स कोलंबो से 60 किमी उत्तर में चिलाव में हाइब्रिड बेली ब्रिज लॉन्च करने के लिए शुरुआती कामों में श्रीलंकाई सड़क विकास प्राधिकरणों की भी मदद कर रही है। यह प्रयास क्षेत्रीय सहयोग और मानवीय सहायता के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता और ‘पड़ोसी पहले’ नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।”
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

