Peaceful Solution to Ukraine Crisis: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के लिये साझा रूचि दिखायी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि दोनों प्रमुख मंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वें उच्च स्तरीय सप्ताह के दौरान न्यूयार्क में मुलाकात हुयी है जिसमें इस बात पर सहमति बनी है।
रूस की तत्परता को दोहराया Peaceful Solution to Ukraine Crisis
Sergey Lavrov ने अलास्का में हुयी बैठक में दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय रास्ते पर चलने की रूस की तत्परता को दोहराया, जिसमें संघर्ष के मूल कारणों को दूर करने के लिए वाशिंगटन के साथ समन्वय करना भी शामिल है। Sergey Lavrov ने कीव और कुछ यूरोपीय राजधानियों के उन प्रस्तावों का विरोध किया, जिन्हें उन्होंने युद्ध को और लंबा खींचने वाला बताया है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा Peaceful Solution to Ukraine Crisis
इस बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जहां दोनों पक्षों ने राजनीतिक और सार्वजनिक संपर्क के महत्व पर जोर दिया और रूस तथा अमेरिका के राष्ट्रपति के संबंधों को सामान्य बनाने के लिये शुरू की गयी पहल पर बात की। उन्होंने राजनयिक मिशनों के नियमित संचालन को फिर से शुरू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विदेशी नीति के एजेंसियों के बीच बातचीत जारी Peaceful Solution to Ukraine Crisis
मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष अपने विदेशी नीति के एजेंसियों के बीच बातचीत जारी रहने पर सहमत हुए है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने अलास्का में मुलाकात की थी। उन्होंने बैठक के सकारात्मक होने का संकेत दिया था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध विराम जैसे मुद्दों पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

