Pithampur Gas Tragedy Waste ‘पीथमपुर बचाओ समिति’ के सदस्यों ने आसाराम चौराहे पर मौन विरोध प्रदर्शन
धार: Pithampur Gas Tragedy Waste मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में शुक्रवार ‘पीथमपुर बचाओ समिति’ के सदस्यों ने आसाराम चौराहे पर मौन विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भोपाल गैस त्रासदी के रासायनिक कचरे से निकली 899 टन राख को शहर से हटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कई सदस्य मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे थे।
Pithampur Gas Tragedy Waste भोपाल गैस त्रासदी का 337 टन रासायनिक कचरा निष्पादन के लिए पीथमपुर लाया गया
उनका कहना है कि एक साल पहले भोपाल गैस त्रासदी का 337 टन रासायनिक कचरा निष्पादन के लिए पीथमपुर लाया गया था। इसे पीथमपुर स्थित रामकी एनवायरो नामक कंपनी में तीन ट्रायल के बाद जलाया गया था। समिति के अनुसार, कचरा निष्पादन के बाद बची 899 टन राख अब भी रामकी कंपनी में रखी है, जो शहर के नागरिकों के लिए खतरनाक है।
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
Pithampur Gas Tragedy Waste समिति के अध्यक्ष हेमंत हीराले ने बताया कि माननीय न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार को इस राख
समिति के अध्यक्ष हेमंत हीराले ने बताया कि माननीय न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार को इस राख को किसी अन्य स्थान पर दफनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार ने अब तक न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी की है। अध्यक्ष श्री हीराले ने आगे कहा कि इस राख में कई जहरीले रसायन तत्व अब भी मौजूद हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बरकरार है। समिति ने सरकार से मांग की है कि इस राख को जल्द से जल्द पीथमपुर से अन्यत्र भेजा जाए। समिति इस विषय को लेकर जल्द ही माननीय उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर करेगी।