Shimla कच्ची घाटी मारपीट: HRTC वॉल्वो बस ड्राइवर को पीटने वाले पंचकुला के 4 सैलानी गिरफ्तार shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault

जींद न्यूज़, जुलाना न्यूज़, क्राइम न्यूज़ हरियाणा, वीडियो वायरल, मारपीट की वीडियो, भारतीय न्याय संहिता, Jind Crime, Julana News, Video Viral Haryana, BNS Case Jind

बस चालक से मारपीट, पंचकुला के चार लोग गिरफ्तार shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault

शिमला‌। shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर कच्ची घाटी में हरियाणा के पंचकुला के कुछ सैलानियों द्वारा एचआरटीसी की वॉल्वो बस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली से शिमला आ रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस के चालक के साथ मारपीट ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोगों ने बस को रोका और चालक की पिटाई कर दी। शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपी ठियोग की तरफ फरार हो गए थे, उनको भी ठियोग पुलिस की टीम द्वारा डिटेन करके थाना बालूगंज को सौंपा गया है जिनको पुलिस थाना बालूगंज की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बस चालक ने स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक कर दिया shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault

shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault
shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली से शिमला जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस कच्चीघाटी पहुंची तो बस चालक ने एक एचआर नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक कर दिया। इस बात पर नाराज स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने बस को जबरन रोका और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बालुगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने इस मामले में मौके से ठियोग की तरफ फरार हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के बाद ये दोनों, जिनमें एक महिला शामिल है। पुलिस ने नाकेबंदी की और ठियोग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को डिटेन कर थाना बालुगंज पुलिस के हवाले किया। इसके बाद थाना बालुगंज की टीम ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज, निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा), विकास, निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा), प्रतिभा, निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा) तथा विक्की, निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है।

बस में सवार 40 सवारियों की जान को भी खतरा shimla kacchi ghati hrtc volvo driver assault

उधर, बस चालक राजेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके द्वारा सैलानियों की गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि चलती बस से उन्हें बाहर खींचा गया। अगर समय रहते बस के कंडक्टर ने हैंडब्रेक नहीं लगाई होती तो बस में सवार 40 सवारियों की जान को भी खतरा हो सकता था। उनका दावा है कि इस मारपीट में उनके सिर पर 6 टांके लगे हैं। उधर, पुलिस के मुताबिक इस मामले में मामला दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट पर लिया कड़ा संज्ञान

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कड़ा संज्ञान लिया

शिमला के घोड़ा चौकी के समीप एचआरटीसी बस चालक के साथ हुई मारपीट की घटना पर हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल अपनी संस्कृति, सभ्यता और अतिथि सत्कार के लिए पूरे देश में जानी जाती है, लेकिन इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के चालक और परिचालक दिन-रात जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं और प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also Read: Ladwa मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में 3 गुणा गति से करवा रहे विकास कार्य : रामकुमार कश्यप maharishi kashyap chowk inauguration ladwa

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp