लखनऊ: SP MP Awadhesh Prasad उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव साल 2027 में होने हैं और इसे लेकर अभी से समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। सपा सांसदों की बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि वे जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा SP MP Awadhesh Prasad
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 2027 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। इससे राज्य के किसानों, शिक्षकों और युवाओं को फायदा होगा। हमारी सरकार पीडीए के हित में है। सभी को नए साल की बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया है। वोट बढ़ाने का काम करने के साथ यह भी निर्देश दिया है कि वैध वोटरों का वोट न कट पाए।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
पीडीए के लोगों के खिलाफ भाजपा द्वारा साजिश रची जा रही SP MP Awadhesh Prasad

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की ओर से निर्देश मिला है कि पीडीए के लोगों के खिलाफ भाजपा द्वारा साजिश रची जा रही है। इसलिए सभी सांसद काम में लग जाएं और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। केवल यही चर्चा हुई है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनानी है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों की स्थिति सुधरेगी और अमन-चैन तथा भाईचारे का राज स्थापित होगा। सपा सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, डॉ. राम मनोहर लोहिया और भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर अखिलेश यादव आगे बढ़ रहे हैं। हम इन्हीं नीतियों पर चलकर सरकार बनाएंगे।
माजवादी पार्टी में मेरे जैसे कार्यकर्ता हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते SP MP Awadhesh Prasad
उन्होंने कहा कि यह संतों-महापुरुषों का देश है। संतों का सम्मान होना चाहिए। समाजवादी पार्टी में मेरे जैसे कार्यकर्ता हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। अन्याय होगा तो हम आवाज उठाते रहेंगे। किसी प्रतिमा को तोड़ना अच्छा नहीं है। महापुरुषों के नाम पर विवाद नहीं होना चाहिए। एसआईआर को लेकर सपा सांसद ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर एक्टिव हैं। किसी भी वोट को कटने नहीं देंगे। हमारे कार्यकर्ता वोटों पर नजर रखने के साथ ही साथ नाजायज वोट बढ़ने नहीं देंगे। इंडिया ब्लॉक गठबंधन का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि गठबंधन है और रहेगा।
also reads:Harivansh विधानसभाओं में एआई के बेहतर इस्तेमाल के लिए सटीकता जरूरी : हरिवंश
also reads: Amitabh Bachchan जो बातें आज सीखनी पड रही, काश पहले सीख लिया होता
also reads:बालाजी टेलीफिल्म्स लाया ‘वर्टिकल वीडियो’ वाला ‘कटिंग’ ऐप: Cutting’ App with Vertical Video
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed

