ladwa: Sumit Sharma Jalkhedi created histor 16 मार्च (विजय कौशिक): हमीदपुर को-ऑपरेटिव सोसायटी चुनाव में युवा उम्मीदवार सुमित शर्मा जालखेड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे अधिक 259 वोट हासिल किए। खास बात यह रही कि सुमित शर्मा ने अपने जीवन का पहला चुनाव ही लड़ा और पहली बार में ही शानदार जीत हासिल कर क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना दिया।
गांव और क्षेत्र के लोगों के स्नेह, विश्वास: Sumit Sharma Jalkhedi created history
Sumit Sharma Jalkhedi created history
सुमित शर्मा जालखेड़ी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांव और क्षेत्र के लोगों के स्नेह, विश्वास और समर्थन के कारण ही उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने भी उन पर पूरा भरोसा जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और समर्थकों ने सुमित शर्मा जालखेड़ी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की जनता :Sumit Sharma Jalkhedi created history
इस अवसर पर गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।जीत के बाद सुमित शर्मा जालखेड़ी ने गांव के नगर खेड़े पर पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ गांव के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।सुमित शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सोसायटी के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता: Sumit Sharma Jalkhedi created history
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने सुमित शर्मा जालखेड़ी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
16 ladwa 1 : युवा सुमित शर्मा का फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए ग्रामीण।
चंडीगढ़। (Sumita Mishra) हरियाणा सरकार ने नागरिक सुरक्षा सेवाओं को मज़बूत करने के लिए राज्य कर्मचारियों और सार्वजनिक उपक्रमों को इस पहल में शामिल करने की योजना बनाई है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा (Sumita Mishra) ने बताया कि यह अभियान नागरिक सुरक्षा बुनियादी ढांचे के…
रोहतक। Baba Mastnath University Rohtak अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के गणित विभाग में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोगों के साथ अनुसंधान में भंडार प्रबंधन” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान संकाय के गणित विभाग के भौतिक विज्ञान क्लब के तत्वावधान में तथा विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता…
करनाल, dayalu yojana haryana उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या स्थाई दिव्यांगता पर आर्थिक और सामाजिक…