मुंबई usd inr today रुपये में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू मुद्रा को कुछ समर्थन मिला, लेकिन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने इस असर को कमजोर कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.05 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे कमजोर था। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद रुपये में तेज सुधार देखा गया और यह 97 पैसे की मजबूती के साथ 89.96 के स्तर तक पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 90.18 पर कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि मंगलवार को रुपया पहली बार 91 के स्तर को पार करते हुए 91.14 प्रति डॉलर तक गिर गया था, लेकिन अंत में 90.93 पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 98.31 पर पहुंच गया।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

