बीकानेर: Voters’ Cycle Rally organised साेलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार सुबह ”यंग वोटर्स साइकिल रैली” का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से इस साइकिल रैली का आयोजन बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
साइकिल रैली का शुभारंभ बीएसएफ के मुख्य द्वार पर बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा Voters’ Cycle Rally organised
साइकिल रैली का शुभारंभ बीएसएफ के मुख्य द्वार पर बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट संदीप लांबा, फिट इंडिया के सुरेंद्र कुकणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जूनागढ़ किले तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, सुरक्षाबल के जवान, खिलाड़ी, यंग वोटर्स एवं फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट – मेरी पहचान” जैसे प्रेरक नारे लगाए।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा Voters’ Cycle Rally organised

इस अवसर पर बीएसएफ डीआईजी अजय लूथरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर युवा वर्ग की भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नई ऊर्जा मिलती है। स्वीप गतिविधियों के जिला संयोजक एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता डॉ वाई.बी.माथुर, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एस.एल.राठी समेत बीएसएफ व सीआईएसएफ के जवान, यंग वोटर्स समेत प्रशासन के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
also reads: Satya Sharma निगम सदन में 28 जनवरी को पेश होगा जनहितकारी बजट : सत्या शर्मा
also reads: republic day security गणतंत्र दिवस सुरक्षा में दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल, एआई स्मार्ट चश्मों से होगी अपराधियों की पहचान
also reads: Zia ur Rehman Barq सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया जा रहा घुसपैठियों का मुद्दा: जिया उर रहमान बर्क
also reads: फर्जी जीएसटी आईटीसी मामला : ईडी ने कई राज्यों में छापे मारे: Fake GST ITC Case
also reads: भाजपा में अध्यक्ष की घोषणा पहले, फिर चुनाव का ऐलान, लेकिन वह भी नहीं हुआ: कांग्रेस: Election announcement
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! स्कैमर्स के इन 5 जाल से रहें सावधान sms scam bank account
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed

