Yamaha Ethanol Bike Plan: E100 बाइक से चर्चा में आई Yamaha, भारत में नए हाइब्रिड और प्रीमियम मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी

Yamaha Ethanol Bike Plan

नई दिल्ली: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड (Yamaha Ethanol Bike Plan) पहचान के लिए मशहूर Yamaha Motor India अब भारत में नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले समय में फ्लेक्स फ्यूल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ाने जा रही है।

हाल ही में कंपनी ने ब्राजील में अपनी E100 कंप्लायंट बाइक Yamaha Factor 150 लॉन्च की थी। इसके बाद भारत में भी यह चर्चा तेज हो गई कि क्या यामाहा यहां फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च करेगी।

नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही कंपनी (Yamaha Ethanol Bike Plan)

यामाहा मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स Ravinder Singh ने बताया कि कंपनी ग्लोबल स्तर पर कई अल्टरनेटिव फ्यूल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी नियम तैयार होंगे, कंपनी नई टेक्नोलॉजी वाले मॉडल्स भी भारतीय बाजार में उतारेगी।

फिलहाल कंपनी (Yamaha Ethanol Bike Plan) भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाले कई मॉडल बेच रही है। इनमें Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Yamaha FZ-S Fi Hybrid शामिल हैं। इन वाहनों में Smart Motor Generator (SMG) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर माइलेज, स्मूद एक्सिलरेशन और ज्यादा रिफाइंड राइडिंग अनुभव देने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Heatwave Impact: भीषण गर्मी से संजय लेक में मरीं सैकड़ों मछलियां, सूखती झील बनी चिंता का कारण

भारत बना Yamaha की ग्लोबल रणनीति का अहम हिस्सा

कंपनी के मुताबिक अप्रैल 2026 तक प्रीमियम सेगमेंट में उसका मार्केट शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यामाहा (Yamaha Ethanol Bike Plan) का कहना है कि भारत अब सिर्फ एक बड़ा बाजार नहीं बल्कि कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम हिस्सा बन चुका है। आने वाले वर्षों में भारत कंपनी के लिए मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और एक्सपोर्ट हब के तौर पर बड़ी भूमिका निभाएगा।

कौन से मॉडल बढ़ा रहे हैं बिक्री?

कंपनी के अनुसार Yamaha XSR155 लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं Yamaha R15 और Yamaha MT-15 की मांग भी तेजी से बढ़ी है। स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Aerox 155 और RayZR 125 Fi Hybrid कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दे रहे हैं। खासकर Aerox 155 ने प्रीमियम स्कूटर मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी कंपनी का बड़ा फोकस

यामाहा ने हाल ही में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। कंपनी (Yamaha Ethanol Bike Plan) का कहना है कि वह ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर काम कर रही है जो सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी तक सीमित न हों बल्कि राइडर्स को स्पोर्टी और इमोशनल कनेक्ट भी दें। इसी दिशा में कंपनी ने Yamaha EC-06 जैसे मॉडल्स पर काम शुरू किया है।

भारत बनेगा एक्सपोर्ट हब

यामाहा (Yamaha Ethanol Bike Plan) भारत को बड़े एक्सपोर्ट हब के रूप में भी विकसित कर रही है। भारत में बने कई मॉडल यूरोप, अमेरिका और जापान जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजे जा रहे हैं। कंपनी का लोकप्रिय स्कूटर RayZR भी यूरोपीय देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। यामाहा का मानना है कि भारत आने वाले समय में उसकी ग्लोबल रणनीति का सबसे मजबूत केंद्र बन सकता है।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp