Cyber Thug Arrested अकाउंट से 1.5 लाख रुपये निकालने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

Cyber Thug Arrested

चंडीगढ़ का रहने वाला है आरोपी कर्ण,कोर्ट ने भेजा जेल Cyber Thug Arrested

सिरसा। Cyber Thug Arrested :  मोबाइल हैक कर बैंक अकाउंट से 1.5 लाख रुपये निकालने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्ण उर्फ सन्नी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनी माजरा, चंडीगढ़ का रहने वाला है।

APK फाइल डाउनलोड करते ही फोन हुआ हैक Cyber Thug Arrested

सिरसा। Cyber Thug Arrested  : एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गांव खैरेकां के एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया था कि 9 जनवरी 2026 को सुबह आठ बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक प्राप्त हुआ। उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो फाइल उसके मोबाइल में डाउनलोड हो गई। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठग ने उसके दो बैंक अकाउंट से 1.5 लाख लाख रुपये निकाल लिए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कर्ण को आईटी पार्क चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। एसपी का कहना है कि पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp