गाजियाबाद। Modinagar police encounter कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना मोदीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है।
Modinagar police encounter पुलिस के मुताबिक स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि थाना मोदीनगर और निवाड़ी में दर्ज मामलों में वांछित/इनामी अपराधी अपने साथी के साथ ग्रे रंग की आल्टो कार से दौसा बंजारपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोदीनगर-भोजपुर मार्ग पर गदाना गांव के पास चेकिंग शुरू की।
Related Posts
Modinagar police encounter इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध आल्टो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाश चकरोड की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान जलवीर उर्फ जल्लू (50) निवासी दौसा बंजारपुर, थाना भोजपुर के रूप में हुई है। उस पर थाना निवाड़ी में दर्ज मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका साथी जतिन शर्मा (35) निवासी कड़कड़डूमा, दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Modinagar police encounter पूछताछ में जलवीर ने 2 अप्रैल 2026 को हिस्ट्रीशीटर राहुल कालू पर हुई फायरिंग की घटना में अपने साथियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक ग्रे रंग की आल्टो कार (DL6CR9421) बरामद की है। पुलिस के मुताबिक जलवीर का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में दिल्ली और गाजियाबाद में मुकदमे दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

