Digital Samaj जींद : Attempted Kidnapping जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जुलाना पुलिस ने अपहरण की कोशिश कर फिरौती मांगने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि थाना जुलाना में 17 मार्च को धारा 308 (4), 140 (3), 62, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में गांव जुलाना निवासी शिकायतकर्ता सुशील ने बताया कि 17 मार्च को वह रेलवे स्टेशन रोड जुलाना पर मौजूद था। इस दौरान कुछ युवकों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की।
शोर मचाने पर बदमाश गाड़ी लेकर फरार Attempted Kidnapping
शोर मचाए जाने पर बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया, जिसमें चौकी जुलाना, डिटेक्टिव स्टाफ, एवीटी स्टाफ व साइबर सेल को शामिल किया गया। 21 मार्च को आरोपित गांव मालवी निवासी विक्की को गिरफ्तार किया गया। फिर 22 मार्च को डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने मुठभेड के बाद मालवी गांव निवासी प्रवेश व सागर को काबू किया गया था, जो मुठभेड के दौरान घायल हो गए थे।
Related Posts
दोनों घायल आरोपितों को चोट लगने के कारण नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया था। वहीं 10 अप्रैल को दोनो आरोपितों प्रवेश व सागर को नियमानुसार गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

