jind robbery case महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

jind robbery case

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पहुंची महिला तक  jind robbery case

जींद। jind robbery case डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने की आरोपित महिला हिसार जिले के गांव लुदास निवासी उषा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला ने दो घटनाओं को अब तक अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला को जींद से ही गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपित महिला से चोरी किए गए जेवरात बरामद करेगी। डीएसपी हेड क्वार्टर ऋषभ सोढ़ी ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि 11 अप्रैल को आरोपित महिला ने कृष्णा कालोनी निवासी महिला सोनिया को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके जेवरात चोरी कर लिए थे।

जय अम्बे लैस दुकान की संचालिका सुषमा सैनी को पहले बातों में उलझाया jind robbery case

जींद। jind robbery case  इसके बाद 13 अप्रैल को इसी महिला ने तांगा चौक पर स्थित जय अम्बे लैस दुकान की संचालिका सुषमा सैनी को पहले बातों में उलझाया, उसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके जेवरात चोरी करके फरार हो गई। ऋषभ सोढी ने कहा कि मामला डिटेक्टिव स्टाफ के प्रभारी मनीष कुमार को सौंपा था। सीसीटीवी फुटेज में महिला की फोटो कैद हो गई। पुलिस ने इस फोटो के आधार व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित महिला 50 वर्षीय उषा को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। उषा मूल रूप से हिसार जिले के गांव लुदास की रहने वाली है। पिछले 13 सालों से जींद के विकास नगर में अपने तीन लड़कों व दो लड़कियों के साथ पति से अलग रहती है। पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। डिटेक्टिव इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि आरोपित महिला से रिमांड के दौरान चोरी किए गए जेवरात बरामद करने हैं।

शहर की महिलाओं में हो गया था भय का माहौल jind robbery case

जींद। jind robbery case :  11 अप्रैल को जब महिला ने पहली वारदात को अंजाम दिया, तो पुलिस ने इसका फोटो जारी कर दिया। इसके बाद शहर की महिलाओं में काफी भय व्याप्त हो गया था। पंजाबी बाजार निवासी पिंकी ने कहा कि अब तो उन्हें जेवरात पहनते हुए भी डर लगने लगा था। पुलिस ने तुरंत महिला को काबू करके उन्हें काफी राहत दी है।

Also Read : car snatched case : मोबाइल दुकान संचालक के पैर में गोली मारकर गाड़ी छीनने के दोषी को सात वर्ष की कैद

Also Read :Dog Attacked आवारा कुत्तों का हमला: स्कूल से लौट रहे बच्चे को नोचा

Also Read :Gaziabad चोर ने छत से मारी एंट्री, दीवार में अटक गया लोगों ने फिर जो किया देखने वाला है Indirapuram thief stuck

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp